लाइव न्यूज़ :

वेंकटेश, राणा दग्गुबाती ‘रे डोनोवन’ सीरीज क भारतीय रूपांतरण में करेंगे काम

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:49 IST

Open in App

मुंबई, 22 सितंबर स्ट्रीमिंग मंच नेटफ्लिक्स ने बुधवार को घोषणा की कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती ‘‘राणा नायडू’’ नामक सीरीज में काम करेंगे जो प्रसिद्ध अमेरिकी टीवी सीरीज ‘‘रे डोनोवन’’ का भारतीय रूपांतरण है।

यह सीरीज राणा नायडू के जीवन पर आधारित होगी जो बॉलीवुड में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है तो उसके लिए खड़ा रहता है।

‘‘इनसाइड एज’’ से लोकप्रिय हुए करण अंशुमान इस सीरीज का निर्देशन करेंगे और ‘‘द फैमिली मैन’’ (दूसरा सीजन) के सुपर्ण वर्मा इसके सह-निर्देशक होंगे।

हिंदी में आने वाली इस सीरीज में असल जिंदगी में चाचा-भतीजे की जोड़ी वेंकटेश और राणा पहली बार एक साथ काम करेंगे।

‘‘दम मारो दम’’ और ‘‘बेबी’’ जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके राणा ने कहा कि वह अपने चाचा वेंकटेश के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

अभिनेता (36) ने एक बयान में कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत खास है। मेरे चाचा वेंकटेश और पहली बार किसी लंबी कहानी पर नेटफ्लिक्स के साथ काम करना बहुत खास है और वो भी ऐसी कहानी जो उससे काफी अलग है जो हमने अभी तक अपने करियर में की।’’

वेंकटेश ने कहा कि अपने भतीजे के साथ काम करने के लिए यह सबसे सही सीरीज है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं राणा के साथ काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, हम सेट पर धूम मचाने जा रहे हैं और यह कार्यक्रम हमारे साथ काम करने के लिए एकदम सही है। मैं खुद भी रे डोनोवन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल