लाइव न्यूज़ :

Padma Award: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- गुमनाम नायकों को पद्म सम्मान मिलना एक तरह से भारत की खोज है

By भाषा | Updated: January 26, 2020 16:32 IST

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस सी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमैं पद्म पुरस्कार विजेताओं का उनकी समाज सेवा और अनुकरणीय राष्ट्र निष्ठा के लिए अभिनन्दन करता हूं।मुझे हर्ष है कि इस वर्ष के पद्म पुरस्कार, देश के उन अनजान विभूतियों को समर्पित हैं जिन्होंने समाज के उत्थान में अनुकरणीय योगदान दिया है।

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि गुमनाम नायकों को पद्म सम्मान दिए जाने की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि यह एक तरह से भारत की खोज है। नायडू ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ मुझे हर्ष है कि इस वर्ष के पद्म पुरस्कार, देश के उन अनजान विभूतियों को समर्पित हैं जिन्होंने समाज के उत्थान में अनुकरणीय योगदान दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार की सराहना करता हूं कि प्रचार की चकाचौंध से दूर इन विभूतियों के प्रयासों को सम्मानित किया जा रहा है। वास्तव में ये भारत की खोज है। मैं पद्म पुरस्कार विजेताओं का उनकी समाज सेवा और अनुकरणीय राष्ट्र निष्ठा के लिए अभिनन्दन करता हूं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अरूण जेटली, सुषमा स्वराज एवं जार्ज फर्नांडीस, मुक्केबाज मैरी कॉम और मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ समेत सात हस्तियों को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वाराणसी के प्रसिद्ध शास्त्रीय भजन गायक छन्नूलाल मिश्र और विश्वेशतीर्थ स्वामीजी श्री पेजावर अधोखजा मठ उडुपी (मरणोपरांत) को सर्वोच्च पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस सी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने इस साल 141 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है। 

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत10 ऐसे जिले, आजादी के बाद पहली बार पद्म पुरस्कार?, 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं में शामिल, देखिए जिलेवार सूची

भारतPadma Awards: बिहार के विश्व बंधु, गोपालजी त्रिवेदी और भरत सिंह भारती को सम्मान और पश्चिम बंगाल के 11 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुरस्कार

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

भारतकौन हैं 99 वर्षीय लोक कलाकार सिमांचल पात्रो और मूर्तिकार और कला निर्देशक नूरुद्दीन अहमद, पद्म सम्मान से सम्मानित?

क्रिकेटपद्म पुरस्कार 2026ः 5 खिलाड़ी और 2 कोच को पद्म सम्मान, जानिए कौन हैं ये 7 महान शख्सियत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार