लाइव न्यूज़ :

रेलिंग तोड़कर गंग नहर में गिरा वाहन, रुड़की की तहसीलदार समेत 3 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 11, 2020 14:08 IST

रुड़की की तहसीलदार सुनयना राणा (35) शनिवार रात अपने अर्दली ओमपाल के साथ एक वाहन से नैनीताल से रुड़की जा रही थीं कि तभी उनका वाहन गंग नहर की पुलिया की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरा।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि तहसीलदार विभागीय प्रशिक्षण के लिए नैनीताल गई थीं।रविवार सुबह तीनों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए।

बिजनौर/हरिद्वार: उत्तराखंड के रुड़की की तहसीलदार की कार शनिवार रात उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पूर्वी गंगनहर में गिर गई जिससे तहसीलदार, उनके अर्दली और कार चालक की मौत हो गई। तीनों के शव रविवार सुबह निकाल लिए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि रुड़की की तहसीलदार सुनयना राणा (35) शनिवार रात अपने अर्दली ओमपाल के साथ एक वाहन से नैनीताल से रुड़की जा रही थीं कि तभी उनका वाहन गंग नहर की पुलिया की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सिंह ने बताया कि आज सुबह तीनों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि तहसीलदार विभागीय प्रशिक्षण के लिए नैनीताल गई थीं।

उन्होंने बताया कि नहर में पानी ज्यादा था और बहाव तेज था। उत्तराखंड के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि शनिवार देर रात बिजनौर के नजीबाबाद में हुए हादसे में राणा, उनके अर्दली ओमपाल और चालक सुंदर सिंह की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद हरिद्वार के तहसीलदार आशीष कुमार घड़ियाल और तहसीलदार-प्रभारी कुंभ मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात सभी नैनीताल से प्रशिक्षण के बाद लौट रहे थे। राणा की गाड़ी सबसे पीछे थी। उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग 10 बजे राणा की लोकेशन मिलनी बंद हो गई और उनका मोबाइल भी बंद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राणा की तलाश शुरू की गई और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। बिजनौर के कई थानों की पुलिस उनकी गाड़ी की तलाश में लग गई। बाद में नहर की पुलिया की रेलिंग टूटी मिलने के बाद बैराज से पानी का रुख मोड़ा गया और शव निकाले गए। 

टॅग्स :उत्तराखण्डनैनीताल लोकसभा सीटसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल