लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: वेंदाता की स्टरलाइट यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन में 9 की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2018 19:16 IST

बीते एक महीने से वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया। इस हिंसक रूप ने लोगों की जान ले ली है।

Open in App

तूतीकोरन, 22 मई:  बीते एक महीने से वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग को लेकर हो रहा प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया। इस हिंसक रूप ने लोगों की जान ले ली है।  खबर के अनुसार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए इस हिंसक झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि करीब 20 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

 कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान  कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया और उग्र भीड़ ने कई वाहन भी पलटा दिए जिससे कि इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें 9 लोगों की जान चली गई हैष वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  पलानीसामी ने हिंसक प्रदर्शन में मारे गए मृतकों के परिजनों को दस लाख और घायलों को तीन लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

इसके साथ मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया। सरकार का कहना है कि इस मामले में जांच पड़ताल के लिए जांच आयोग का गठन किया जाएगा। DMK के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन कल तूतीकोरिन जाएंगे। उन्होंने कहा, 'कल मैं तूतीकोरिन में स्टरलाइन प्लांट प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुए लोगों से मिलूंगा।'डियो में कुछ लोग पथरबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे है। इसके साथ ही आग के हवाले किये गए वाहनों में आग की उठती लपटों को भी देखा जा सकता है।वहीं, कहा जा रहा है कि स्टरलाइट यूनिट के आस-पास धारा 144 लागू कर दी गई है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक यूनिट को सुरक्षी दी जा रही है। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है