लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के कुलपति ने वसंत उत्सव की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल होने पर दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: March 7, 2020 04:04 IST

पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने चौधरी के इस्तीफे की खबर सुनी है लेकिन सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अभी भी उनका इस्तीफा मिलना बाकी है लेकिन हमने खबर सुनी है। हम उनसे कल बात करेंगे। वह भावुक व्यक्ति हैं। क्यों वह अकेले जिम्मेदारी लें? उनसे अपना काम जारी रखने को कहेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित वसंत उत्सव में शामिल हुए एक युवक और युवती के शरीर पर अपशब्द लिखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कुलपति एस. बसु राय चौधरी ने शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया।पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने चौधरी के इस्तीफे की खबर सुनी है लेकिन सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।

कोलकाता के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित वसंत उत्सव में शामिल हुए एक युवक और युवती के शरीर पर अपशब्द लिखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कुलपति एस. बसु राय चौधरी ने शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया। विश्वविद्यालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने चौधरी के इस्तीफे की खबर सुनी है लेकिन सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी भी उनका इस्तीफा मिलना बाकी है लेकिन हमने खबर सुनी है। हम उनसे कल बात करेंगे। वह भावुक व्यक्ति हैं। क्यों वह अकेले जिम्मेदारी लें? उनसे अपना काम जारी रखने को कहेंगे।’’

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कुलपति ने अपना इस्तीफा सीलबंद लिफाफे में विकास भवन स्थित उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख और राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भेज दिया है।

इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिंधी पुलिस थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

रवींद्र संगीत की प्रसिद्ध कलाकार श्रवनी सेन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्वविद्यालय के कुलपति एस. बसु राय चौधरी ने इस घटना को कुछ लोगों द्वारा संस्थान को बदनाम करने की कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि वे हमारे छात्र नहीं हो सकते हैं।

राय ने कहा, ‘‘हम घटना के पीछे के लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने फैसला किया है कि वसंत उत्सव के दौरान बाहरी लोगों के परिसर में अवागमन को नियंत्रित किया जाएगा।’’

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने कहा कि जोरसंको और बीटी रोड स्थित परिसर में पढ़ने वाला कोई भी छात्र इस घटना में शामिल नहीं है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?