लाइव न्यूज़ :

‘‘जन आर्शीवाद यात्रा’’ के पोस्टरों में वसुंधरा राजे की तस्वीर शामिल

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:55 IST

Open in App

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की तस्वीर पोस्टरों से हटाए जाने करीब दो महीने बाद राज्य में बृहस्पतिवार को शुरू हुई ‘‘जन आर्शीवाद यात्रा’’ के पोस्टरों में वापस से देखने को मिली है। केन्द्रीय श्रम मंत्री द्वारा निकाली जा रही जन आर्शीवाद यात्रा के पोस्टर में राजे की तस्वीर को शामिल किया गया है। पोस्टर में लगाई गई राजे की तस्वीर पार्टी में दरार को दूर करने के प्रयासों को इंगित करता है। जून में राज्य के पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए पार्टी के नए पोस्टर से राजे की तस्वीर गायब थी जिससे आंतरिक विवाद के बारे में अटकलों को बल मिला था। पार्टी कार्यालय के बाहर लगाये गये पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ओर विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया की तस्वीरें शामिल थीं लेकिन पोस्टर में राजे की तस्वीर को शामिल नहीं करने पर उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई थी। यात्रा के पोस्टर में राजे की तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी के साथ शामिल किया गया है। पोस्टर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया भी दिखाई दे रहे हैं। इसे पार्टी के सोशल मीडिया खाते में भी प्रयोग में लिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व राजे ने झालावाड यात्रा के दौरान पोस्टर पर तस्वीर को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोडते हुए कहा था कि वो पोस्टर राजनीति में विश्वास नहीं करती लेकिन वो लोगो के दिलों में बसना चाहती हैं। नये पोस्टर में राजे की तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ऐसा संभवत: केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर किया गया है।नाम गुप्त रखने की शर्त पर नेता ने कहा कि पोस्टर में राजे के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की भी तस्वीर है।बृहस्पतिवार को अलवर के भिवाडी से शुरू हुई जन आर्शीवाद यात्रा तीन दिनों में 400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अन्य नेता अलवर, जयपुर, अजमेर में 40 स्थानों पर लोगो के साथ चर्चा करेंगे। यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ जमीन स्तर पर लोगों को जोडकर भाजपा को मजबूती प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार