लाइव न्यूज़ :

Varun Gandhi on BJP Government: केंद्र और राज्य सरकार में 60 लाख पद खाली, कहां गया बजट, अपनी ही सरकार पर बरसे बीजेपी सांसद वरुण गांधी, ट्विटर पर चार्ट जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2022 21:19 IST

Varun Gandhi on BJP Government: वरुण गांधी ने कहा, ‘‘जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां भर्तियां नहीं होने से करोड़ों युवा हताश और निराश हैं, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार कानूनों का बचाव कर रही थी। सरकार नयी नौकरियां देने में नहीं, बल्कि बची हुई नौकरियां छीनने में सक्षम है। बेरोजगारी तीन दशकों में अपने सर्वोच्च स्तर पर है।

Varun Gandhi on BJP Government: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए शनिवार को कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार के 60 लाख से अधिक स्वीकृत पद रिक्त हैं तथा बेरोजगारी तीन दशकों में अपने सर्वोच्च स्तर पर है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक चार्ट जारी किया जिसमें क्षेत्रवार सरकारी नौकरियों का जिक्र है। गांधी ने कहा, ‘‘जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां भर्तियां नहीं होने से करोड़ों युवा हताश और निराश हैं, वहीं ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कहां गया वह बजट जो इन पदों के लिए आवंटित था? यह जानना हर नौजवान का हक है।’’ गांधी ने इस सप्ताह की शुरुआत में भी सरकारी पदों पर रिक्तियों का मुद्दा उठाया था और कहा था कि नौकरी के इच्छुक लोग हताश हैं तथा प्रशासनिक अक्षमता की कीमत चुका रहे हैं। वह अब निरस्त किए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में खुलकर सामने आए थे, जबकि केंद्र में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार कानूनों का बचाव कर रही थी।

मोदी सरकार नौकरियां देने में नहीं, छीनने में सक्षम: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नयी नौकरियां देने में नहीं, बल्कि बची हुई नौकरियां छीनने में सक्षम है। उन्होंने भारतीय रेल में गैर संरक्षा श्रेणी के 91 हजार से अधिक पदों पर भविष्य में कभी भर्ती नहीं होने के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी सरकार नई नौकरियां देने में तो नहीं ,लेकिन बची हुई नौकरियां छीनने में ज़रूर सक्षम है। याद रहे, यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। इनके भविष्य को बर्बाद करना, इस सरकार को महंगा पड़ेगा।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीवरुण गांधीराहुल गांधीलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज