लाइव न्यूज़ :

8 वर्षों में 22 करोड़ युवाओं ने किया आवेदन सिर्फ 7 लाख को रोजगार मिला, वरुण गांधी ने पूछा- देश में एक करोड़ स्वीकृत पद खाली का जिम्मेदार कौन?

By अनिल शर्मा | Updated: July 28, 2022 12:25 IST

भाजपा सासंद वरुण गांधी ने लिखा- ससंद में सरकार द्वारा दिए गए यह आँकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली हैं, तब इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है? 

Open in App
ठळक मुद्देवरुण गांधी अपनी सरकार पर बेरोजगारी को लेकर हमलावर रुख अख्तियार किया हुआ हैवरुण गांधी ने लिखा, 22 करोड़ युवाओं ने आवेदन दिया जिसमें से मात्र 7 लाख को रोजगार मिला भाजपा सासंद ने कहा यह आँकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं

नई दिल्लीः वरुण गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। वह बेरोजगारी और जीएसटी को लेकर सरकार से लगाता सवाल कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बेरोजगारी के आंकड़े साझा करते हुए सरकार से पूछा है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? 

वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा- विगत 8 वर्षों में 22 करोड़ युवाओं ने केंद्रीय विभागों में नौकरी के लिए आवेदन दिया जिसमें से मात्र 7 लाख को रोजगार मिल सका है।  भाजपा सासंद ने लिखा- ससंद में सरकार द्वारा दिए गए यह आँकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली हैं, तब इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है? 

वरुण गांधी ने इससे पहले, नमामि गंगे और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार को घेरा था। पीलीभीत से भाजपा सांसद ने इससे पहले किए ट्वीट में मृत मछलियों से भरे गंगा नदी का वीडियो साझा किया था और पूछा था कि गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?

वरुण गांधी ने लिखा ता- गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, 'मां' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?

टॅग्स :वरुण गांधीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

कारोबारविश्वनाथ सचदेव का ब्लॉग: बेरोजगारी दूर करने पर ही होगा वास्तविक विकास

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतमां मेनका गांधी के लिए वरुण गांधी ने किया प्रचार, टिकट कटने के बाद पहली बार किया प्रचार, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल