लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में योगी आदित्यनाथ ने जवाहर लाल नेहरू पर जमकर साधा निशाना, पीएम मोदी से की तुलना, कहा- उन्हें अपनी विरासत पर गर्व नहीं था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 07:10 IST

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मोदी@20 पुस्तक के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री (जवाहर लाल नेहरू) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा, ‘‘एक प्रधानमंत्री वह भी थे (नेहरू) जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनरूद्धार के लिए जाने से राष्ट्रपति को रोका था...

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी@20 पुस्तक के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।यहां उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और पीएम मोदी की तारीफ की।योगी ने कहा, हम सब गौरावान्वित हैं कि हमारे प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके रूप में देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो अपनी विरासत से जुड़कर ना सिर्फ गर्व की अनुभूति करते हैं बल्कि भारत को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने का संकल्प रखते हैं।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मोदी@20 पुस्तक के विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री (जवाहर लाल नेहरू) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा, ‘‘एक प्रधानमंत्री वह भी थे (नेहरू) जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के पुनरूद्धार के लिए जाने से राष्ट्रपति को रोका था। और आज प्रधानमंत्री मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचते हैं और अपने कर कमलों से भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ करते हैं।’’ मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘एक वह प्रधानमंत्री (नेहरू) थे जिन्हें अपनी विरासत पर गर्व नहीं था, और एक मोदी हैं जिन्होंने अपनी विरासत से जुड़ कर पूरे भारत को एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने का संकल्प लिया हुआ है।’’

योगी ने कहा, ‘‘आतंकवाद के साथ कैसे लड़ा जाना चाहिए। भारत विरोधियों के साथ कैसे निपटना चाहिए इसका उदाहरण सबके सामने है। कश्मीर में आतंकवाद की जड़ को सदैव के लिए समाप्त करने में भी प्रधानमंत्री ने कोई गुरेज नहीं दिखायी। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की क्षमता है।’’ योगी ने कहा, “हम सब गौरावान्वित हैं कि हमारे प्रधानमंत्री आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं।” 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवाराणसीजवाहरलाल नेहरूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज