लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: कई मंदिर और घाट हुए जलमग्न, खतरे के निशान से ऊपर गंगा, 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2021 21:14 IST

देश भर में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई  जिले बाढ़ के चपेट में हैं. वाराणसी से आई ये तस्वीरें देखकर ही पता चलता है कि हालात कितने गंभीर है. वाराणसी में गंगा खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है.

Open in App

देश भर में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के भी कई  जिले बाढ़ के चपेट में हैं. वाराणसी से आई ये तस्वीरें देखकर ही पता चलता है कि हालात कितने गंभीर है. वाराणसी में गंगा खतरे के निशान के ऊपर से बह रही है. कई मंदिर और घाट पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं. ऐसे हालातों में यहां रहने वाले लोगों का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. 

वहीं राज्य में एनडीआरएफ के जवान युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. एनडीआरआफ और विभिन्न सामाजिक संगठन प्रशासन के साथ मिलकर दूर-दराज के इलाकों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के साथ ही राहत और बचाव, खाद्य सामग्री भी पहुंचा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतापबिक, गंगा में आई बाढ़ के चलते वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं. वाराणसी के मुख्‍य गोदौलिया बाजार में बाढ़ का पानी घुसने से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं दूसरी ओर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की पुल से गुजरने के दौरान उनकी स्‍पीड में कमी की गई है. जबकि टिकरी में बने अस्‍थाई बांध के टूटने से कई बस्तियां बाढ़ की चपेट में आ गई है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भीषण बाढ़ से तबाही का आलम है. राज्य के 23 जिलों के 1200 गांवों की करीब 5 लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ की चपेट में है. इन इलाकों में युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. राज्य के प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर सहित 11 जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है.

टॅग्स :वाराणसीबाढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो