लाइव न्यूज़ :

गाय से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल से दिल्ली लौट रही थी ट्रेन

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 13:23 IST

ट्रेन के आगे का हिस्सा घटना में क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद इसका बोनट खुल गया जिसकी मरम्मत के बाद इसे फिर से यात्रा के लिए चालू किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत ट्रेन हुई हादसे का शिकार भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के आगे गाय आने से हादसाहादसे में ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त

भोपाल: वंदे भारत ट्रेन के एक बार फिर हादसे के शिकार होने की खबर आई है। भोपाल से दिल्ली आने के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्टेशन के पास एक गाय से टकरा गई।

इस हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार शाम की है जब ट्रेन के आगे अचानक गाय आने के कारण हादसा हो गया।

ट्रेन के आगे का हिस्सा घटना में क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद इसका बोनट खुल गया। इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने फौरन इसकी मरम्मत का काम किया। क्षतिग्रस्त ट्रेन की मरम्मत के बाद इसे फिर से यात्रा के लिए चालू किया गया।

अधिकारियों की ओर से दिए बयान के अनुसार, भोपाल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 20172 ने शाम करीब सवा छह बजे एक गाय को टक्कर मार दी और करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही। क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की गई। 

गौरतलब है कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।  हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई है। इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में चलने वाली वंदे भारत गाय या अन्य कारणों की वजह से घटना का शिकार हो चुकी है। 

बता दें कि 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई दी। पीएम के भोपाल से दिल्ली चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए इसे आम लोगों को लिए खोल दिया गया था।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारा प्रयास रेलवे क्षेत्र को बदलना और नागरिकों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 7:45 घंटे में 708 किलोमीटर की दूरी तय करती है।  

टॅग्स :Vande Bharat ExpressभोपालbhopalNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

ज़रा हटकेVIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?