लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day: कन्हैया कुमार ने वैलेंटेाइन डे पर कहा- इश्क इंक़लाब है और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2020 13:58 IST

कन्हैया कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला हुआ था। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया ने कहा था कि गोडसे-प्रेमियों ने आरा में होने वाली सभा के मंच मे कल रात आग लगा दी है लेकिन हम तो जाएंगे मोहब्बत का कारवां लेकर।कन्हैया कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि इश्क जिंदाबाद , इंकलाब इश्क।

जब भारत समेत दुनिया भर के लोग वेलेंटाइन डे मना रहे हैं। इसी समय वामपंथी नेता कन्हैया कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखकर लोगों को बधाई दी है। इसके साथ ही कन्हैया ने लिखा कि इश्क इंक़लाब है और इंक़लाब है इश्क़! इसके बाद कन्हैया ने लिखा कि इश्क जिंदाबाद , इंकलाब इश्क।

बता दें कि इन दिनों कन्हैया कुमारबिहार में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध में बिहार की जन-गण-मण यात्रा कर रहे हैं। इसी विरोध प्रदर्शन यात्रा की अगली पड़ाव आरा में था, जहां लोगों ने उनके मंच पर आग लगी दी। इसके बाद कन्हैया ने कहा था कि गोडसे-प्रेमियों ने आरा में होने वाली सभा के मंच मे कल रात आग लगा दी है लेकिन हम तो जाएँगे मोहब्बत का कारवाँ लेकर और लगाएँगे नफ़रत से आज़ादी के नारे।  

बता दें कि भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बीते मंगलवार को बिहार में हमला हुआ था। साथ ही काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया था। संदेह है कि यह हमला भाजपा के कथित सदस्यों ने किया था।

कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला हुआ। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में एक मंच पर मौजूद कुमार ने ‘विभाजनकारी’ संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रात मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया था।

सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके थे। इसमें सिंह की कार का शीशा टूट गया। पार्टी सूत्रों ने बताया था कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई थीं।

 

टॅग्स :कन्हैया कुमारकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए