लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Board Result 2018: इस तारीख तक जारी होंगे परिणाम, यहां क्लिक कर देंखे छात्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 12, 2018 18:52 IST

Uttrakhand board result 2018: उत्तराखंड बोर्ड की 21 दिनों के अंदर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो गई थीं। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैलः उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द घोषित किए जा सकते हैं। इसको लेकर UBSE युद्धस्तर पर कॉपियों का मूल्यांकन कर रहा है, जोकि 15 अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा। इसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू करेगा। बताया जा रहा है कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट 25 से 26 मई तक जारी कर सकता है। इस रिजल्ट का हजारों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इस तारीख तक आ सकता है रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड की 21 दिनों के अंदर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो गई थीं। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया। इस साल परीक्षाएं जल्दी समाप्त हुईं, जिसके बाद यह अनुमान लगाया कि बोर्ड 25 या 26 मई को रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट के जारी करने की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

पांच हजार शिक्षक कर रहे हैं कॉपियां चेक

इस बार उत्तराखंड बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए पांच हजार शिक्षक और शिक्षिकाएं लगाई गई हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। बताया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से बनाए गए 30 मूल्यांकन केंद्रों पर अबतक 70 प्रतिशत कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा कि इस साल रिजल्ट जल्दी आ सकता है। वहीं, बीते साल 2017 में 31 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। 

इस साल इतने छात्रों ने कराया था पंजीकरण

आपको बता दें कि इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में  लगभग 1 लाख, 49 हजार, 486 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 12वी कक्षा में  करीब 1 लाख 32 हजार, 371 छात्रों नें पंजीकरण कराया था। कुल मिलाकर बोर्ड की परीक्षा में 2 लाख 81 हजार 857 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने पूरे प्रदेश में परीक्षा कराने के लिए 1309 केंद्र बनाए थे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्‍ट

-सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uaresults.nic.in , ubse.uk.gov.in पर लॉग इन करें।

-इसके बाद फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

-उसके बाद 10वीं कक्षा या 12वीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

-अब अपना रोल नम्‍बर व अन्य जानकारी फिल करें।

-सब्मिट का बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

-छात्र चाहें तो अपना रिजल्ट सेव कर डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सउएरिजल्ट्स.नीक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह