लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi Tunnel Collapse: 24 घंटे कैसे गुजरे, मजदूरों ने वाकी-टॉकी से की बात, युद्धस्तर पर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

By धीरज मिश्रा | Updated: November 13, 2023 10:58 IST

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। टनल में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। वायरलेस वाकी-टॉकी से अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है, सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 40 मजदूर सुरक्षित हैंटनल में फंसे मजदूरों से वायरलेस वाकी-टॉकी से सम्पर्क किया गया मजदूरों को खाना और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है

Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा टनल में फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं। प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि सिलक्यारा टनल में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। टनल में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। वायरलेस वाकी-टॉकी से अंदर फंसे मजदूरों से सम्पर्क हुआ है। सभी के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।

मजदूरों के लिये कैम्प्रेसर के माध्यम से कुछ खाने के पैकेट अंदर भिजवाये गये हैं। टनल में पानी के पाइप के जरिये लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि दीपावली के मौके पर टनल धंसने से करीब 40 मजदूर अंदर फंस गए। फिलहाल, 24 घंटे बीत चुके हैं और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन की कई टीम मौके पर राहत बचाव कार्य में लगी है। सीएम धामी टनल के पास राहत बचाव कार्य का निरीक्षण करेंगे

सिल्कयारा टनल में चल रहे बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी सुबह 11.15 बजे यहां आएंगे।सिल्कयारा के पास एक सुरंग से भूस्खलन की घटना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड सीएमओ की ओर से दी गई है।

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट करमवीर सिंह भंडारी ने बताया कि सुरंग के अंदर फंसे सभी 40 लोग सुरक्षित हैं, हमने उन्हें पानी और खाना मुहैया कराया है। बचाव कार्य जारी है। मलबा गीला होने के कारण हमें थोड़ी दिक्कत हो रही है। लेकिन हमारी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है और बचाव कार्य जारी है।

उत्तरकाशी के सर्किल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरंग के अंदर 40 लोग फंसे हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं, हमने उन्हें ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है। वर्तमान स्थिति यह है कि कल हमने सुरंग के अंदर फंसे लोगों के साथ बातचीत की। हम सुरंग के अंदर लगभग 15 मीटर तक चले गए हैं, और लगभग 35 मीटर अभी भी तय करना बाकी है।

हर कोई सुरक्षित है, हमने उन्हें ऑक्सीजन और पानी उपलब्ध कराया है। हम सुरंग के अंदर जाने के लिए बग़ल में अपना रास्ता बना रहे हैं।

टॅग्स :भारतपुष्कर सिंह धामीएनडीआरएफSDRFउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप