लाइव न्यूज़ :

Uttarkashi rescue operation: 41 मजदूरों के लिए ऋषिकेश एम्स में रिजर्व किए गए आईसीयू बेड, दिल्ली की टीम पहुंची

By धीरज मिश्रा | Updated: November 23, 2023 18:27 IST

Uttarkashi rescue operation: उत्तरकाशी के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने के लिए लगातार युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को दो मजदूरों के साथ वॉकी-टॉकी पर बात की। सीएम ने इस दौरान उनसे उनका हाल चाल पूछा।

Open in App
ठळक मुद्दे41 मजदूरों की जान बचाने के लिए लगातार युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा हैराष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा, कल मिल सकती है खुशखबरीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उत्तरकाशी के सिल्कयारा में सुरंग बचाव अभियान का जायजा लिया

Uttarkashi rescue operation: उत्तरकाशी के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने के लिए लगातार युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को दो मजदूरों के साथ वॉकी-टॉकी पर बात की। सीएम ने इस दौरान उनसे उनका हाल चाल पूछा। वहीं दूसरी तरफ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ जिला प्रशासन की टीम लगातार मजदूरों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए है।

उम्मीद है कि जल्द ही टनल में फंसे मजदूर बाहर आएंगे। यहां बताते चले कि टनल के पास चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का यह आखिरी चरण चल रहा है। टनल के बाहर एंबुलेंस तैनात कर दी गई है और मजदूरों के लिए ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में आईसीयू बेड आरक्षित किया गया है।

क्या कहते हैं एनडीआरएफ के महानिदेशक

एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि पहला 6-मीटर पाइप पहले ही डाला जा चुका है, जबकि उसी लंबाई के अगले पाइप की ड्रिलिंग के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा है। ऑपरेशन को गति देने में मदद के लिए दिल्ली से सात विशेषज्ञों की एक टीम साइट पर पहुंच गई है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी-ऑगुर ड्रिलिंग मशीन, जिसे ठंडा होने की अनुमति देने के लिए अलग रखा गया था,उसने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि अगर रास्ते में कोई रुकावट न आए और बरमा मशीन 4-5 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से काम करती रहे तो मैं कह सकता हूं कि शायद कल के दौरान आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

सीएम और केंद्रीय मंत्री ने लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उत्तरकाशी के सिल्कयारा में सुरंग बचाव अभियान का जायजा लिया। साथ ही राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां ​​आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटें। सीएम का कहना है कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि फंसे हुए श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

टॅग्स :Uttarkashiउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल