लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: अलकनंदा नदी में गिरी मिनी बस, 10 यात्री लापता, दो के शव बरामद

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2025 12:02 IST

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, सात घायल। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें खोज और बचाव अभियान चला रही हैं

Open in App

Uttarakhand: उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर गांव के पास आज तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लापता हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं । वाहन में राजस्थान के उदयपुर का एक परिवार भी था जो चारधाम यात्रा पर आया था ।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया । कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वह बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी । बचाव दलों ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन में सवार कुछ श्रद्धालु पहाड़ी पर ही छिटक कर घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है ।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ ही लापता हो गए । राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की खोजबीन कर रहे हैं ।

टॅग्स :उत्तराखण्डसड़क दुर्घटनाउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष