लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Lok Sabha Election PM Modi: 'हिन्दू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 11, 2024 13:00 IST

Uttarakhand PM Modi: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए पीएम मोदी ने ऋषिकेश में दमदार रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी की दीवानगी का अंदाजा आप ऐसे लगाइए कि उन्हें सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी हैकांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध कियामोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है

Uttarakhand PM Modi: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए पीएम मोदी ने ऋषिकेश में दमदार रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी की दीवानगी का अंदाजा आप ऐसे लगाइए कि उन्हें सुनने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ गया। पीएम मोदी ने जहां अपने भाषण में केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया तो वहीं, कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डालने थे डाले।

इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ ​कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। घर-घर जाकर इनको निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। अब यह कांग्रेस वाले कहते हैं हिन्दू धर्म में जो शक्ति है उसका विनाश करेंगे। क्या उत्तराखंड के लोग कांग्रेस के मनसूबों को पूरा होने देंगे। पीएम ने आगे कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है।

ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है। लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है।

उत्तराखंड में सड़क और रेल कनेक्टिविटी पर पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में हम लगातार रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर काम चल रहा है।

दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी भी कम हो रही है। सीमावर्ती गांव जिन्हें कहा जाता था कांग्रेस के अधीन 'अंतिम गांव', अब भाजपा सरकार में विकसित किए जा रहे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने के लिए आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हवाई सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डउत्तराखंड लोकसभा चुनाव २०२४उत्तराखंड समाचारनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो