लाइव न्यूज़ :

SC/ST के लिए मंदिर में पूजा कराने से मना नहीं कर सकते सवर्ण पुजारी- उत्तराखंड हाईकोर्ट

By भारती द्विवेदी | Updated: July 12, 2018 17:51 IST

हाईकोर्ट में साल 2016 में याचिका दायर किया गया था। ये पीआईएल अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति समुदाय दायर किया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि ऊंची जाति के पुजारी  अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति समुदायों के सदस्यों की ओर से होनेवाले अनुष्ठान को करने से मना नहीं कर सकते हैं। जस्टिस राजीव शर्मा और जस्टिस लोकपाल सिंह ने ये एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये कहा है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब राज्य के ऊंची जाति के पुजारी निचली जाति के सदस्यों द्वारा होने वाले धार्मिक समारोह, पूजा या अनुष्ठान को करने से इंकार नहीं कर सकते हैं। बेंच ने सुनवाई के दौरान ये भी कहा- 'सभी व्यक्तियों, चाहे वो किसी भी जाति के हो, बिना भेदभाव या कोई भी व्यक्ति जिसकी ट्रेनिंग हुई हो, चाहे वो किसी भी जाति का हो, वो पुजारी बन सकता है। उत्तराखंड राज्य में किसी भी मंदिर में प्रवेश करने की  उन्हें अनुमति है।'

अदालत ने यह भी कहा कि मंदिरों के अंदर पुजारी के रूप में सेवा करने वाली अन्य जातियों के सदस्यों पर कोई रोकटोक नहीं है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है- 'यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी उचित तरीके से प्रशिक्षित और योग्य व्यक्ति को मंदिरों में अपनी जाति के बावजूद पुजारी के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।'

हाईकोर्ट में साल 2016 में याचिका दायर किया गया था। ये पीआईएल अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति समुदाय दायर किया गया था। याचिकाकर्ता, हरिद्वार में हर की पौरी में धर्मशाला के संरक्षक हैं। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि स्टेकहोर्ल्ड्स ने आपस में इस मुद्दे को हल करें। हालांकि इस मुद्दे पर 15 जून को फैसला सुनाया गया था, लेकिन पुजारियों से संबंधित आदेश गुरुवार को दिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तराखंड समाचारहाई कोर्टएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह