लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: विशेषज्ञों ने जुम्मा गांव को तत्काल खाली करने की जरूरत बताई

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:25 IST

Open in App

पिथौरागढ़, छह सितंबर भूगर्भशास्त्रियों के एक दल ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के वर्षा प्रभावित जुम्मा गांव तथा आसपास बसी आबादी के मकानों में बड़ी दरारों के उभरने के बाद क्षेत्र को तत्काल खाली करवाने की संस्तुति की है।

हाल में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान तीन मकान ढहने से पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी और दो अन्य लापता हो गए थे। घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल भी हुए थे।

घटना के बाद क्षेत्र के भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए गए विशेषज्ञों के एक दल ने अधिकारियों को जुम्मा गांव और उसके आसपास बसी आबादी के अभी भी खतरे में होने का हवाला देते हुए उसे तत्काल खाली करवाने का सुझाव दिया है।

दल के सदस्य जिला भूगर्भशास्त्री प्रदीप कुमार ने कहा, '' जुम्मा गांव में 29 अगस्त को मकानों के ढहने का कारण बना भूस्खलन, नालापानी से शुरू हुआ था और उसका निचला हिस्सा अब भी दरक रहा है। जुम्मा सहित कई गांव और आसपास बसी आबादी इसके कारण खतरे में हैं। निवासियों को इन गांवों से बाहर निकाले जाने की जरूरत है।''

कुमार ने कहा कि जुम्मा और आसपास के करीब 22 परिवारों के मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पैदा होने के कारण उनके लिए खतरा हो गया है। भूगर्भशास्त्रियों के दल ने क्षेत्र के आठ गांवों का सर्वेंक्षण करने के बाद पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल