लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए राहत उपायों की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:01 IST

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को बिजली समेत कई क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य विधानसभा में विभिन्न घोषणा की । धामी ने कहा कि उपभोक्ताओं को देर से भुगतान पर अधिशुल्क और बिजली बिलों के नियत शुल्क में तीन महीने की छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले छह माह तक सार्वजनिक वाहन सेवा कर तथाा पंजीयन एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण में देरी पर लगने वाले विलंब शुल्क में भी छूट दी जायेगी। उन्होंने कहा कि लगभग 8,300 "पर्यावरण मित्रों" को पांच महीने के लिए प्रत्येक को 2,000 रुपये की मासिक नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पीएम स्वनिधि के तहत पंजीकृत सभी लाभार्थियों को पांच महीने के लिए 2,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी घोषणा की कि पानी और सीवर उपभोक्ताओं से दिसंबर तक एक बार में सभी बकाया भुगतान करने पर कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए धामी ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें पांच महीने के लिए प्रति माह 2,000 रुपये का भुगतान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उनके काम में मदद करने के लिए एक-एक टैबलेट डिवाइस भी दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

भारतविधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह