लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के कारण कांवड़ यात्रा रद्द, उत्तराखंड के सीएम धामी बोले-जान बचाना जरूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2021 21:28 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा के सांस्कृतिक महत्व को स्वीकार किया, लेकिन दोहराया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता कोरोनो वायरस महामारी के बीच लोगों की जान बचाना है।

Open in App
ठळक मुद्देजीवन बचाना सर्वोपरि है। कांवड़ सनातन संस्कृति का हिस्सा हैं।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के उत्तराखंड चैप्टर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

देहरादूनः  उत्तराखंड सरकार ने इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण कांवड़ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है। कोविड मामला बढ़ रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कांवड़ यात्रा के सांस्कृतिक महत्व को स्वीकार किया, लेकिन दोहराया कि उनकी सरकार की प्राथमिकता कोरोनो वायरस महामारी के बीच लोगों की जान बचाना है।

धामी ने कहा, "कांवड़ सनातन संस्कृति का हिस्सा हैं, लेकिन जीवन बचाना सर्वोपरि है। सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि कोविड न फैले।" यह अभी भी अनिश्चित है कि देश के दरवाजे पर दस्तक देने वाले कोरोना वायरस की तीसरी लहर के साथ इस साल कांवड़ यात्रा आयोजित की जाएगी या नहीं।

कांवड़ यात्रा के संबंध में हुई एक बैठक

उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को कोविड के डेल्टा प्लस प्रकार और महामारी की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का निर्णय किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डा एसएस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की यहां राज्य सचिवालय में कांवड़ यात्रा के संबंध में हुई एक बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया।

बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस प्रकार के पाए जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया और मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

महामारी के कारण कांवड़ यात्रा का संचालन नहीं किया जा रहा

मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि वे पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनसे इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु कहें ताकि वैश्विक महामारी को रोकने में सफलता मिल सके । यह लगातार दूसरा साल है जब महामारी के कारण कांवड़ यात्रा का संचालन नहीं किया जा रहा है।

भारतीय चिकित्सा संघ ने भी हाल में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश और देश के हित में यात्रा को अनुमति न देने को कहा था । श्रावण माह शुरू होने के साथ ही पखवाडे़ भर चलने वाली कांवड़ यात्रा हर साल अगस्त के पहले सप्ताह तक चलती है और इस दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से लाखों की संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं । इस गंगा जल से वे अपने गांवों के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'