लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: पोती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री ने पानी की टंकी पर चढ़ आत्महत्या की, बहू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: May 28, 2022 07:28 IST

हल्दवानी के सर्कल ऑफिसर (सीओ) भूपिंदर सिंह धोनी ने बताया कि एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक लंबी बातचीत के बाद, उन्हें नीचे उतरने के लिए मना लिया था। लेकिन फिर उन्होंने अचानक बंदूक ले ली और खुद को सीने में गोली मार दी। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबहुगुणा की बहू ने उन पर अपनी पोती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।उन पर यौन अपराध (पॉक्सो) अधिनियम के संरक्षण के तहत मामला दर्ज किया गया था।एक पड़ोसी सविता की शिकायत पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था।

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने एक पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मार ली। यह वाकया तब सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही उनकी बहू ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पोती के साथ छेड़छाड़ की है।

हल्दवानी के सर्कल ऑफिसर (सीओ) भूपिंदर सिंह धोनी ने बताया कि बहुगुणा की बहू ने उन पर अपनी पोती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन पर यौन अपराध (पॉक्सो) अधिनियम के संरक्षण के तहत मामला दर्ज किया गया था।

धोनी ने बताया कि एक पड़ोसी सविता की शिकायत पर उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था, जिसने उस पर गाली देने, धमकी देने और उस पर हमला करने का आरोप लगाया था जब वह अपनी सास के साथ वॉक कर रही थी।

आत्महत्या करने से पहले बहुगुणा ने पुलिस को फोन किया था और फिर एक पानी की टंकी पर चढ़ गए और एक पिस्तौल से अपनी जान ले ली। आत्महत्या के बाद, पुलिस ने बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया।

धोनी ने कहा कि एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक लंबी बातचीत के बाद, उन्हें नीचे उतरने के लिए मना लिया था। लेकिन फिर उन्होंने अचानक बंदूक ले ली और खुद को सीने में गोली मार दी। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

आत्महत्या के संभावित कारण के बारे में पूछे जाने पर, सीओ ने कहा कि इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह आरोपों से परेशान थे। उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी बहुगुणा को 2002 में राज्य की पहली निर्वाचित सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डक्राइमPoliceआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज