लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता की बेटी की मुस्लिम युवक के साथ होनी थी शादी, भारी विरोध के बाद रद्द किया गया, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2023 08:33 IST

भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी एक मुस्लिम शख्स के साथ 28 मई को होनी थी। इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया था।

Open in App

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी की शादी रद्द कर दी गई है। यशपाल बेनाम की बेटी की शादी एक मुसलमान युवक से 28 मई को होनी थी। भाजपा नेता के परिवार की ओर से इस शादी का कार्ड हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार छपाया गया था जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा था।

इस कार्ड के वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे थे। ऐसी प्रतिक्रियाओं को देखते हुए फिलहाल शादी को रद्द कर दिया गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि शादी का कार्ड सामने आने के बाद जैसा माहौल बनाया गया था, उसे देखते हुए दोनों परिवारों ने साथ बैठकर ऐसा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते पुलिस की सुरक्षा में शादी करवाना शोभा नहीं देता है। यशपाल बेनाम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि माहौल अनुकूल नहीं होने और जनता का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि 27 और 28 विवाह कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।

अमेठी के मोहम्मद मोनिस से होनी थी शादी

यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले मोहम्मद मोनिस से होनी थी। इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसे लेकर कई हिंदूवादी संगठनों जैसे वीएचपी, बजरंग दल ने विरोध-प्रदर्शन किया था और बेनाम का पुतला भी फूंका था। वहीं, कुछ लोगों ने इसे भाजपा का दोहरा चरित्र करार दिया था। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने शादी के कार्ड के वायरल होने पर लिखा, 'बीजेपी शासित राज्य एक तरफ 'द केरला स्टोरी' जैसी फिल्में टैक्स फ्री बना रहे हैं, वहीं यहां एक बीजेपी नेता की बेटी की शादी एक मुस्लिम शख्स से हो रही है। ये भाजपा के दोहरे मापदंड हैं और इससे पार्टी कार्यकर्ता हतोत्साहित होंगे।'

यशपाल बेनाम के कुछ करीबी लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उनकी बेटी लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ती है और  उस शख्स के साथ उनका अफेयर है, जिससे वह शादी करने जा रही है। पौड़ी के एक रिजॉर्ट में 28 मई को शादी का कार्यक्रम होना था। बता दें कि बेनाम पहले कांग्रेस के साथ थे और 2007 में पौड़ी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में विधायक भी बने थे। शादी में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं को न्योता भेजा गया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टीद केरल स्टोरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल