लाइव न्यूज़ :

नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

By भाषा | Updated: October 16, 2022 20:20 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति मानव जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि नई नीति में शिक्षा के अलावा बच्चों के कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास और उनमें नैतिक मूल्यों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरुआत कीबाल वाटिका के जरिए प्राथमिक शिक्षा में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य हैधर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति मानव जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है

देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की रविवार को शुरुआत की। बाल वाटिका के जरिए प्राथमिक शिक्षा में नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है।

प्रधान ने कहा, “उत्तराखंड विद्वानों की भूमि है। नई शिक्षा नीति के बेहतर कार्यान्वयन के लिए राज्य से कई नए विचार आयेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के प्रयास करने होंगे कि शत-प्रतिशत बच्चे बाल वाटिका में प्रवेश लें। 

प्रधान ने कहा कि नई शिक्षा नीति मानव जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि नई नीति में शिक्षा के अलावा बच्चों के कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास और उनमें नैतिक मूल्यों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा का सीधा संबंध आत्मनिर्भरता से है। नई शिक्षा नीति के तहत बाल वाटिका में बच्चों की औपचारिक शिक्षा तीन साल की उम्र से शुरू होगी और जब वे पहली कक्षा में प्रवेश लेंगे तब तक वे छह साल के हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा, “हमें नई नीति के तहत उत्तराखंड के 40 लाख बच्चों को बचपन से लेकर 21-22 वर्ष की आयु तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लक्ष्य से शुरुआत करने की जरूरत है।”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य उच्च शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तैयार की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक नए, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखेगी।”

टॅग्स :उत्तराखण्डनई शिक्षा नीति
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम