लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः देहरादून जिले के त्यूणी पुल के पास घर में लगी भीषण आग में 4 बच्चे जिंदा जले; गैस सिलेंडर के फटने से लगी थी आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 07:42 IST

र्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- विकासखंड चकराता, जिला देहरादून के त्यूणी में पुल के पास एक घर में भीषण आग लगने से 4 मासूम बच्चों की अकस्मात मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दु:ख हुआ। मैं, उन शोक संतप्त परिजनों तक अपनी संवेदना संप्रेषित करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान में आग संभवत: गैस सिलेंडर के फटने से लगी।इस मकान में दो परिवार रहते हैं और शाम को हुई घटना के समय बालिकाओं की मांए बाहर कपडे़ धोने गयी हुई थीं।

देहरादूनः यहां की चकराता तहसील के त्यूणी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मकान में भीषण आग लग जाने से उसमें फंसी चार बालिकाओं की झुलसने से मौत हो गई। चकराता की उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने बताया कि करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गयी, लेकिन भीषण आग में लकड़ी का बना मकान पूरी तरह से जल गया। ये बालिकाएं ढाई से 12 वर्ष के बीच की थीं। 

उपजिलाधिकारी मिश्रा ने बताया कि त्यूणी पुल के पास स्थित इस मकान में दो परिवार रहते हैं और शाम को हुई घटना के समय बालिकाओं की मांए बाहर कपडे़ धोने गयी हुई थीं जबकि मकान में मौजूद एक पुरुष और एक लड़का आग लगने के बाद बाहर निकलने में सफल रहें।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मकान में आग संभवत: गैस सिलेंडर के फटने से लगी, लेकिन घटना की सही वजह जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा था-  उन्हें त्यूणी में एक मकान में आग लगने का समाचार मिला है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और अधिकारियों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- विकासखंड चकराता, जिला देहरादून के त्यूणी में पुल के पास एक घर में भीषण आग लगने से 4 मासूम बच्चों की अकस्मात मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दु:ख हुआ। मैं, उन शोक संतप्त परिजनों तक अपनी संवेदना संप्रेषित करता हूं। भगवान, सभी बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस महान दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति‌‌, शांति।

भाषा इनपुट के साथ

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस