लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेडः यूपी की झांकी में बनारस के घाटों से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक की शानदार झलक, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 26, 2022 13:56 IST

Republic Day parade- उत्तर प्रदेश की झांकी की शुरुआत प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर के एक मॉडल से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपंडे और आम श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते दिखे। बनारस के लोकप्रिय घाट नजर आए।

गणतंत्र दिवस परेडः राजपथ पर आयोजित 73वीं गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित की गई उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्मिक नगरी वाराणसी केंद्र में रही और झांकी में बनारस के घाटों से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक की शानदार झलक प्रस्तुत की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के पहले चरण को बीते साल 13 दिसंबर को जनता को समर्पित किया था। इस परियोजना के जरिये दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में शुमार वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश की झांकी की शुरुआत प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर के एक मॉडल से हुई।

बताया जाता है कि होलकर साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर ने 1780 के आसपास इस मंदिर का निर्माण किया था। जैसे-जैसे झांकी राजपथ पर बढ़ती गई, उसके साथ बजते गीत ने नए काशी विश्वनाथ धाम के प्रदर्शन के बीच यह बयां किया कि इसने कैसे श्रद्धालुओं को मंदिर और गंगा के बीच सीधा संपर्क दिया है। झांकी में काशी विश्वनाथ धाम के तीन प्रवेश द्वारों की झलक भी पेश की गई। इसमें एक तरफ बनारस के लोकप्रिय घाट नजर आए, जिन पर पंडे और आम श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते दिखे। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसKashi Vishwanath Temple-Gyanvapi Masjidवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत