लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : महिला शिक्षा मित्र का प्रधानाध्यापक को चप्पल से पीटने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:46 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), छह अगस्त उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील के आगरडीह प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक महिला शिक्षिका (शिक्षा मित्र) द्वारा चप्पल से पीटने का मामला सामने आया है। महिला शिक्षा मित्र ने प्रधानाध्यापक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसका संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

प्रधानाध्यापक की पिटाई का वीडियो बृहस्पतिवार की शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

शिक्षा मित्र की शिकायत का संज्ञान लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जांच के आदेश दिये हैं। शिकायत के अनुसार आगरडीह प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षा मित्र को अपने कार्यालय में बुलाया और उसे परेशान करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे कार्यालय से भगा दिया।

वायरल वीडियो में नाराज महिला शिक्षा मित्र, प्रधानाध्यापक को चप्पल से पिटाई करती दिख रही है। वीडियो में प्रधानाध्यापक को स्‍कूल परिसर में दौड़ते हुए देखा जा सकता है और शिक्षा मित्र हाथ में सैंडल (चप्पल) लिए उनके पीछे दौड़ रही है। शिक्षा मित्र ने बीएसए राजेंद्र सिंह से शिकायत की और उन्होंने प्रखंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।

बीएसए ने कहा है कि जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज