लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: चुनाव में हार के बाद हुई कैबिनेट में स्थानांतरण नीति को दी गई मंजूरी, 41 प्रस्तावों पर लगी मुहर

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 11, 2024 19:39 IST

मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कुल 42 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 30 जून तक पूर्ण किए जाएंगे सभी वर्गों के अधिकारियों के स्थानांतरण कैबिनेट ने 41 प्रस्तावों को दी मंजूरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठक में नहीं आए  जल शक्ति विभाग के 26 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी सहमति जताई

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद मंगलवार को हुई सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में वर्ष 2024-25 के लिए नई स्थानांतरण नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के तहत समूह क और ख के उन अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा सकेगा, जिन्होंने जनपद में 3 वर्ष और मंडल में 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। वहीं समूह ग और घ में सबसे पुराने अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। स्थानांतरण नीति में समूह क और ख के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए अधिकतम 20 प्रतिशत तो वहीं समूह ग और घ के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत की सीमा रखी गई है। इस स्थानांतरण नीति के तहत सभी स्थानांतरण आगामी 30 जून तक किए जाने हैं। 

इसके बाद किए जाने वाले स्थानांतरण मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही किए जाएँगे। मंगलवार को सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कुल 42 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जल शक्ति विभाग के 26 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी सहमति जताई। महाकुंभ 2025 की तैयारियों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

कैबिनेट बैठक में पारित प्रस्तावों के विषय में जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट से पारित स्थानांतरण नीति के बारे में विस्तार से बताया। इस नीति में पिछले वर्ष की नीति के प्रावधानों का अनुसरण किया गया है। इसके तहत समूह क और ख के वो अधिकारी जिन्होंने अपने सेवाकाल में मंडल में 7 वर्ष और जनपद में 3 वर्ष पूरे कर लिए हों वो स्थानांतरण नीति के अंतर्गत आएंगे। 

उन्होंने बताया कि समूह ग और घ में स्थानांतरण पूरी तरह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पूर्ण किए जाएंगे। सुरेश खन्ना में बताया कि जल शक्ति विभाग की 26 परियोजनाओं को मिली मंजूरी दी गई है। यह 26 परियोजना सूबे के बुंदेलखंड क्षेत्र की हैं।

नहीं आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  शामिल नहीं हुए। इसके पहले वह चुनाव में हुई हार के कारणों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाई गई मंत्रियों की बैठक में भी नहीं आए थे। फिलहाल मुख्यमंत्री की बैठक में उनके गैरहाजिर रहने को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

कहा जा रहा है कि वह किन्हीं वजहों से नाराज हैं। फिलहाल केशव मौर्य मीडिया के दूरी बनाए हुए हैं इस कारण उनके कैबिनेट बैठक में ना आने को लेकर कोई कुछ बोल नहीं रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप