लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः विधानसभा उपाध्यक्ष बनेंगे सपा के 'बागी' MLA शिवपाल यादव!, अखिलेश को बीजेपी दे सकती है झटका, जानिए पूरा समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2022 19:48 IST

भाजपा ने अक्टूबर 2021 में सपा के बागी नेता नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव में समर्थन दिया था और अग्रवाल विधानसभा उपाध्‍यक्ष चुने गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने नई दिल्ली में अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी।अखिलेश यादव के बीच एक बार फ‍िर दूरी बढ़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई।जसवंत नगर विधानसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना सकती है।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिह्न पर विधायक चुने गये और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-(लोहिया) (पीएसपीएल) के अध्यक्ष शिवपाल यादव की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बढ़ती नजदीकियों की खबरों के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भाजपा की मदद से विधानसभा उपाध्यक्ष बन सकते हैं।

 

पीएसपीएल के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा, ‘‘राजनीति में संभावनाओं के द्वार कभी बंद नहीं होते। शिवपाल जी एक अनुभवी विधायक हैं और राज्‍य सरकार में मंत्री रहने के साथ ही वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वाह भी कर चुके हैं।’’ मिश्रा ने कहा कि अगर उन्हें यह (विधानसभा उपाध्यक्ष) जिम्मेदारी मिलती है तो इससे विधानसभा की गरिमा बढ़ेगी।

बहरहाल, मिश्रा ने यह भी साफ किया कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्‍ताव नहीं आया है और अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आएगा तो शिवपाल सत्ता पक्ष और विपक्ष की पहली पसंद होंगे। उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी से ‘पीटीआई-भाषा’ ने जब इस संदर्भ में बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले ये अटकलें थीं कि भाजपा शिवपाल को राज्यसभा में भेज सकती है और जसवंत नगर विधानसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना सकती है।

भाजपा ने अक्टूबर 2021 में सपा के बागी नेता नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव में समर्थन दिया था और अग्रवाल विधानसभा उपाध्‍यक्ष चुने गये थे। तब अग्रवाल ने सपा के उम्मीदवार नरेंद्र वर्मा को 244 मतों से पराजित किया था। भाजपा के टिकट पर हरदोई विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार जीतने वाले अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी इस बार की सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

शिवपाल ने बीते दिनों मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम आदित्‍यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का 10 मार्च को परिणाम आने के बाद शिवपाल और उनके भतीजे एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच एक बार फ‍िर दूरी बढ़ने को लेकर चर्चा तेज हो गई।

दरअसल, बीते दिनों सपा के विधायकों की बैठक में शिवपाल को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का अध्यक्ष होने के बावजूद वह इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीते हैं।

राज्य में समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार में अखिलेश और शिवपाल का मनमुटाव 2016 में खुलकर उस समय सामने आ गया था, जब पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवपाल को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया था। बाद में शिवपाल ने अपनी नई पार्टी बना ली थी।

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश ने शनिवार को नई दिल्ली में अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी, लेकिन उनके बीच क्या बातचीत हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। बहरहाल, शिवपाल की भाजपा के साथ बढ़ती नजदीकियों के मद्देनजर पिता एवं पुत्र की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

टॅग्स :शिवपाल यादवउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल