लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः सपा प्रमुख अखिलेश यादव को झटका, MLA आजम खान, अब्दुल्ला आजम और शिवपाल सिंह यादव बैठक से नदारद, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2022 16:03 IST

रामपुर से सपा विधायक खान के अलावा उनके बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए खान रामपुर में हैं।स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। अब्दुल्ला आजम रामपुर जिले की स्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में विजयी हुये हैं।

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का सत्र शुरू होने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्यालय में रविवार को बुलाई गई विधायक दल की बैठक में पार्टी विधायक आजम खान और शिवपाल सिंह यादव शामिल नहीं हुए।

सपा नेताओं ने कहा कि हाल ही में सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए खान रामपुर में हैं और स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो सके। रामपुर से सपा विधायक खान के अलावा उनके बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

अब्दुल्ला आजम रामपुर जिले की स्वार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में विजयी हुये हैं। सपा के वरिष्ठ नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा, 'आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम कल (सोमवार) सत्र में भाग लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह (आजम खान) स्वास्थ्य कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

मेहरोत्रा ने बताया कि सोमवार को आजम खान विधानसभा सदस्य के तौर पर पहले शपथ लेंगे और उसके बाद सत्र में भाग लेंगे। गौरतलब है कि आजम खान के खिलाफ रामपुर में जमीन हड़पने सहित 88 मामले दर्ज हैं और 20 मई को उच्चतम न्यायालय द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में अंतरिम जमानत देने के बाद उन्हें सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया था।

खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अपने सहयोगी (आजम खान) और मुस्लिम समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था, जिससे समाजवादी पार्टी में दरार की अटकलें तेज हो गई थीं। फसाहत अली खान ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव जेल में केवल एक बार आजम खान से मिले और पार्टी ने पिछले ढाई साल में उनकी रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

सीतापुर जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी आरोप लगाया था कि सपा ने आजम खान की लड़ाई ठीक से नहीं लड़ी। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से आजम खान के नाखुश होने की अटकलों को तब और बल मिला जब जेल में रहते हुये उन्होंने सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा से मुलाकात नहीं की, लेकिन एक दिन बाद ही वहां कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की।

इसके बारे में सीतापुर जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचे आजम खान से जब शुक्रवार को पत्रकारों ने सवाल किया कि आप सपा के प्रतिनिधिमंडल से क्‍यों नहीं मिले तो उन्होंने कहा था कि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी। शिवपाल यादव की गैरमौजूदगी के बारे में मेहरोत्रा ने कहा कि ' हालांकि उन्होंने सपा के चुनाव चिन्ह (साइकिल) पर विधानसभा चुनाव जीता है लेकिन वह एक पार्टी के मुखिया भी हैं और पहले भी वह बैठक में शामिल नहीं हुए थे। ' उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने विधायकों को विधानसभा के सत्र में जनहित के मामलों को प्रमुखता से उठाने को कहा है। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवआज़म खानउत्तर प्रदेशशिवपाल यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब