लाइव न्यूज़ :

सपा प्रमुख अखिलेश को एयर कंडीशनर की हवा लगी, सहयोगी दल सुभासपा प्रमुख राजभर ने कहा- 'नवरत्नों' की वजह से सरकार नहीं बना पाए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2022 22:41 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को एयर कंडीशनर की हवा लग गई है। कार्यकर्ताओं के बीच आना चाहिए और उनसे मुलाकात करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देक्या मैंने कुछ गलत कहा? सच कड़वा होता है।पार्टी को मजबूत करें और उनको घेरे खड़े नवरत्नों को हटाएं।'नवरत्नों' की वजह से विधानसभा चुनाव के बाद सरकार नहीं बना पाए।

मऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एयर कंडीशनर की हवा छोड़ घर से बाहर निकल कर लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने और अपने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी है।

राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा "सपा अध्यक्ष को एयर कंडीशनर की हवा लग गई है। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच आना चाहिए और उनसे मुलाकात करनी चाहिए। मैं जब उनसे मिलूंगा तो कहूंगा कि आप बाहर निकलिए और कार्यकर्ताओं से मिलिए।"

अपने इस बयान के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता उनसे शिकायत करते हैं कि अखिलेश किसी से भी नहीं मिलते, इसलिए उन्हें विधानसभा क्षेत्रों में जाना चाहिए। इस सवाल पर कि कहीं उनके बयान को अखिलेश यादव अन्यथा न ले लें, राजभर ने कहा "अन्यथा क्यों लेंगे? क्या मैंने कुछ गलत कहा? सच कड़वा होता है।

उनकी पार्टी के नेताओं ने मुझसे कहा कि मुझे उन्हें सलाह देनी चाहिए कि वह लोगों से मिलें, अपनी पार्टी को मजबूत करें और उनको घेरे खड़े नवरत्नों को हटाएं।" राजभर ने कहा "सपा अध्यक्ष को घेरे रहने वाले 'नवरत्नों' की वजह से ही वह इस विधानसभा चुनाव के बाद सरकार नहीं बना पाए। लोग उन्हें वोट देने को तैयार थे लेकिन वह खुद वोट लेने को तैयार नहीं थे।"

इस सवाल पर कि अगर उनके इस बयान को लेकर सपा उनकी पार्टी से नाता तोड़ लेती है, राजभर ने कहा "मैंने अपनी पार्टी को खुद बनाया है और उसे मजबूत करने के लिए काम किया है। जिसे मेरी जरूरत होगी वह खुद ही आएगा।" गौरतलब है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली थी। 

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब