लाइव न्यूज़ :

सपा से मोहभंग, बसपा ने नहीं दिया भाव, आकाश आनंद ने कहा-'स्वार्थी' लोगों से सावधान रहने की जरूरत, जानें राजभर क्या बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2022 14:13 IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी (सपा) से नाता तोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से संबंध बढ़ाने की कोशिशों के बीच बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि ऐसे 'स्वार्थी' लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती के शासन,प्रशासन, अनुशासन की पूरी दुनिया तारीफ करती है।वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मतभेदों के कारण वह सरकार से अलग हो गई थी।

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठजोड़ की इच्छा जताने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद द्वारा परोक्ष रूप से हमला किए जाने के बाद, सुभासपा नेता अरुण राजभर ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने ना तो बसपा से कोई संपर्क किया है और ना ही गठबंधन के बारे में कोई बातचीत हुई है।

आनंद ने सोमवार को एक ट्वीट में राजभर का नाम लिए बगैर उन पर हमला करते हुए कहा था कि कुछ लोग बसपा मुखिया मायावती के नाम पर अपनी दुकान चलाना चाहते हैं और ऐसे 'स्वार्थी लोगों' से सावधान रहना चाहिए। अरुण राजभर ने आनंद के बयान के बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनका जो कहना है, वह उनकी अपनी राय है। हमने सिर्फ अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात की है।

हम ना तो बसपा के पास गए हैं और ना ही उसके नेतृत्व से कोई बात की है।" उन्होंने कहा कि सियासत में सब कुछ अनिश्चित है और राजनीतिक समीकरण बदलते रहते हैं तथा उन्हीं के मुताबिक फैसला लिया जाता है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ी सुभासपा के सपा से रिश्ते खराब होने के बाद राजभर ने गत रविवार को जौनपुर में कहा था कि उनका व्यक्तिगत रुप से मानना है कि अब बसपा की तरफ हाथ बढ़ाया जाना चाहिए, लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय पार्टी नेताओं से विचार-विमर्श करके ही लिया जाएगा।

सुभासपा की भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर अरुण राजभर ने कहा, ‘‘कुछ समय दीजिए। इस विषय में हम अभी कुछ नहीं कह सकते। हम अभी पार्टी के बस्ती मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दो-तीन दिन बाद हम अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। अगर हम अभी अपनी रणनीति बता देंगे तो यह नाकाम हो जाएगी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या सुभासपा एक बार फिर भाजपा से हाथ मिलाएगी, राजभर ने कहा, ‘‘इस समय इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा।’’ गौरतलब है कि सुभासपा ने इस साल के शुरू में हुआ विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे छह सीट हासिल हुई थीं।

मगर चुनाव में सपा नीत गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने और पिछले महीने हुए आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा के उपचुनाव में सपा की पराजय के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लोगों के बीच जाने की सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें वातानुकूलित कमरे में बैठकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

अखिलेश ने यह कहते हुए इसका टका सा जवाब दिया था कि सपा को किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। सपा नेतृत्व ने पिछले दिनों राजभर को एक पत्र जारी कर कहा था कि उन्हें जहां ज्यादा सम्मान मिलता दिखे, वह वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबीएसपीसमाजवादी पार्टीलखनऊअखिलेश यादवमायावतीBJPयोगी आदित्यनाथओम प्रकाश राजभर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी