लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के सपने को दो आईटी प्रोफेशनल ने किया पूरा, बना डाला भारत का पहला स्‍मार्ट गांव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 11:35 IST

अगर किसी गांव में 18 से 20 घंटे बिजली और शहरों जैसी सारे सुख सुविधाएं मिले तो क्या उसको गांव का जाएगा।

Open in App

रायबरेली, 6 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट सिटी के सपने का होना इतना आसान भी नहीं हैं। फिर भी दो लोगों ने ये करके दिखाया है। अगर किसी गांव में 18 से 20 घंटे बिजली और शहरों जैसी सारे सुख सुविधाएं मिले तो क्या उसको गांव का जाएगा। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के तौधकपुर में एक गांव ऐसा ही है।

दरअसल यहां के दो आईटी प्रोफेशनल योगेश साहू और रजनीश वाजपेयी की कोशिश की बदौलत उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली हुई नजर आती है। खबर के अनुसार इन दोनों ने एक मोबाइल एप बनाया है जिससे गांव को स्मार्ट बनाया जा सके। जिसके जरिये कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में स्थित इस गांव का संपर्क पूरी दुनिया से हो गया है। इस एप के लिए बाजार के हिसाब से किसान अपनी खेती की उपज की जानकारी मिलती है।

इतना ही नहीं गांव में जो कुछ विकास के काम होते हैं उसे इस एप के जरिये रिकॉर्ड, ट्रैक और मॉनिटर किया जा सकता है। इस एप में गांव की फोन डायरेक्टरी, खबरों के लिए सेक्शन, इवेंट्स की सूची, हेल्थ सेंटर और इनफॉर्मेशन सेंटर मौजूद है। इस एप को इस तकनीकि से बनाया गया है जिससे गांव के लोग भी इसको शहरी जिंदगी की तरह जिएं। 

इसकी कोशिश योगेश साहू और रजनीश वाजपेयी के कारण हुई है और उन दोनों को ये आइडिया पीएम मोदी के स्मार्ट गांव के भाषण सुनने के बाद आया है। खबर के अनुसार 2015 में अमेरिका दौरे के दौरान पीएम ने सैन जोस सेंटर में एक भाषण में कहा था, “कभी मेरे देश में हमलोग सुना करते थे कि भारत से ब्रेन ड्रेन को रोकने के लिए कुछ करना पड़ेगा, भारत की धरती कई ‘मोती’ पैदा करती है…ये ब्रेन ड्रेन ब्रेन गेन भी बन सकता है।

इसको सुनने के बाद ही दोनों ने इस एप को बनाया है। वहीं, भारत के गांवों में इंटरनेट का इस्तेमाल हर साल 26 फीसदी बढ़ रहा है। इन दोनों ने इसी को आधार बनाकर एक एप विकसित किया। भले इस गांव की तस्वीर इस एप के जरिए बदल गई हो लेकिन इसको स्मार्ट बनाने में तीन साल का समय लगा है। अब ये दोनों इस कोशिश में और भी गांवों को विकास की ओर ले जाने की कोशिश में लग गए हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज