लाइव न्यूज़ :

UP Rajya Sabha Polls: राज्यसभा चुनाव से पहले BSP में बगावत! अखिलेश यादव की चाल ने बढ़ा दी मायावती की टेंशन

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2020 13:46 IST

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले मायावती को झटका लगा है। बसपा के प्रत्याशी रामजी गौतम के दस प्रस्तावकों में से 5 ने प्रस्ताव वापस ले लिया है। इससे पहले इन लोगों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा चुनाव: यूपी में बसपा को झटका, पार्टी के प्रत्याशी रामजी गौतम के दस प्रस्तावकों में से 5 ने प्रस्ताव वापस लिया अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उठाया ये कदम, यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को मतदान

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 10 सीटों पर होने वाले चुनाव में नया मोड़ आ गया है। दरअसल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से प्रत्याशी रामजी गौतम के दस प्रस्तावकों में से 5 ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। बसपा के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। रामजी गौतम के राष्ट्रीय समन्वयक और बिहार इकाई के प्रभारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिन प्रस्तावकों ने अपना प्रस्ताव वापस लिया है, उन्होंने बुधवार सुबह ही अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इस कदम के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। बसपा के असलम चौधरी, असलम राईनी, मुज्तबा सिद्दिकी, हाकम लाल बिंद, गोविंद जाटव ने अपना प्रस्ताव वापस लिया है।

इससे पहले मंगलवार को वाराणसी के प्रकाश बजाज ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर सभी को चौंका दिया था। बताया जा रहा है कि प्रकाश बजाज को समाजवादी पार्टी का समर्थन हासिल है।

राज्यसभा चुनाव: 10 सीटों पर चुनाव पर 11 उम्मीदवार मैदान में

यूपी में दस राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। बीजेपी की ओर से आठ और समाजवादी पार्टी सहित बहुजन समाज पार्टी से एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। यूपी में राज्यसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को मतदान होगा। राज्यसभा की सीटें 25 नवंबर तक खाली हो रही हैं।

विधानसभा में अपने 304 सदस्‍य होने से बीजेपी सर्वाधिक आठ सीटें जीत सकती है जबकि 48 सदस्‍यों वाली समाजवादी पार्टी एक सीट पर आराम से जीत हासिल कर लेगी। विधानसभा में अभी बसपा के 18 सदस्य जबकि अपना दल (एस) के नौ सदस्य हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सात, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार और पांच निर्दलीय हैं। 

उत्तर प्रदेश के कोटे से 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे दस राज्‍यसभा सदस्‍यों में भाजपा के तीन - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और नीरज शेखर शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर राम गोपाल यादव, चंद्रपाल सिंह यादव, राम प्रकाश वर्मा और जावेद अली खान और बसपा के राजाराम और वीर सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनके साथ ही कांग्रेस के पीएल पूनिया का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावउत्तर प्रदेशमायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार