लाइव न्यूज़ :

यूपी में राज्यसभा चुनाव में नाटकीय मोड़, BSP उम्मीदवार का समर्थन करेगी बीजेपी, बदले में रख दी ये शर्त

By हरीश गुप्ता | Updated: October 30, 2020 07:42 IST

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। सपा की चाल के आगे एक समय हारी नजर आ रही बसपा के लिए बीजेपी ने अब मदद के हाथ बढ़ाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राज्यसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार रामजी गौतम का समर्थन करने का निर्णय किया भाजपा आलाकमान ने राज्यसभा में बसपा के नेता सतीशचंद्र मिश्रा के साथ इस बारे में समझौता किया फाइनल

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने एक नाटकीय घटनाक्रम में बसपा प्रमुख मायावती की ओर मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला किया. भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार रामजी गौतम की जीत सुनिश्चित करने का निर्णय किया है.

दरअसल, भाजपा राज्यसभा चुनाव के तहत उत्तरप्रदेश में 9वीं सीट पर भी अपना प्रत्याशी खड़ा कर सकती थी, क्योंकि उसके पास 21 अतिरिक्त वोट थे और उसे 16 अन्य मतों की आवश्यकता थी. राज्य में जीत हासिल करने के लिए किसी भी राज्यसभा प्रत्याशी को 37 मतों की दरकार है.

राज्य में राजग के पास 317 विधायकों का समर्थन है और इसके चलते भाजपा ने 8 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. कांग्रेस एवं बसपा के कुछ विधायक तथा कई निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन करने की तैयारी में थे. लेकिन, भाजपा ने अपना 9वां उम्मीदवार उतारने के बजाय समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मात देने के उद्देश्य से बसपा का साथ देने का फैसला किया.

हॉर्स-ट्रेडिंग का सहारा न लेते हुए भाजपा आलाकमान ने राज्यसभा में बसपा के नेता सतीशचंद्र मिश्रा के साथ इस बारे में समझौता फाइनल कर दिया. राज्यसभा चुनाव के लिए सपा द्वारा अपना दूसरा प्रत्याशी खड़ा करना भी हैरानी भरा कदम है, क्योंकि विधानसभा में पार्टी के पास सिर्फ 47 विधायक हैं.

विधान परिषद चुनाव में बसपा का मिलेगा साथ

भाजपा आलाकमान और बसपा के बीच आगामी विधान परिषद चुनाव के सिलसिले में सहमति बनी है. भाजपा ने इस शर्त पर बसपा को राज्यसभा सीट देने का फैसला किया है कि विधान परिषद के चुनाव में मायावती अपनी पार्टी के अतिरिक्त वोट भाजपा के पाले में डालेंगीं. 

इससे पहले गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के सात बागी विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया. इनमें चौधरी असलम अली, हाकिम लाल बिंद, मोहम्मद मुज्तबा सिद्दीकी, असलम रैनी, सुषमा पटेल, हरगोविंद भार्गव और वंदना सिंह शामिल हैं.

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील