लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश आंधी-बारिश का कहर, 15 लोगों की मौत, 133 घर ढहे

By स्वाति सिंह | Updated: July 13, 2019 11:21 IST

पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले करीब एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश में अब कमी आने की संभावना है। इससे उमस बढ़ने के प्रबल आसार हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला जल्द ही थम सकता है।इससे उमस बढ़ने के प्रबल आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की दस्तक के साथ ही भीषण बारिश और तूफान शुरू हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीते तीन दिनों में प्रदेश के 14 जिलों में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 जुलाई से 12 के बीच बारिश के चलते हुए हादसों से लगभग 133 इमारतें ढह गईं हैं और 23 जानवरों की भी इसमें जान चली गई।

उत्तरप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला जल्द ही थम सकता है। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मानसून प्रदेश के पूर्वी भागों में सक्रिय जबकि पश्चिमी हिस्सों में सामान्य है। 

पूर्वानुमान के मुताबिक पिछले करीब एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रुक-रुक कर हो रही बारिश में अब कमी आने की संभावना है। इससे उमस बढ़ने के प्रबल आसार हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश हुई। 

कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई। इस अवधि में तुर्तीपार में सबसे ज्यादा 15 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रामनगर में 15-15 सेंटीमीटर, फतेहपुर में 11, बलरामपुर और गोरखपुर में 10-10, शाहजहांपुर, हैदरगढ़ और एल्गिनब्रिज में नौ-नौ, भिनगा, आजमगढ़, बरेली और शाहजहांपुर में आठ-आठ और देवबंद में सात-सात सेंटीमीटर वर्षा हुई। 

पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ तथा झांसी मंडलों में दिन के तापमान में खासी वृद्धि दर्ज की गई। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसम रिपोर्टमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां