लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: यूपी में महिलाओं के प्रति लोगों की अवधारणा बदली: सीएम योगी

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 14, 2023 18:05 IST

योगी सरकार ने मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन वर्ष पूर्व शुरू किए गए मिशन शक्ति का विस्तार से जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के तहत इसे शुरू किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना कियायोगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से बताया हर जनपद में स्कूल, कॉलेज में प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र से पहले शनिवार को योगी सरकार ने मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज किया। इसके तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत निकाली जाने वाली  महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना किया।

इस रैली के जरिये केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं और बेटियों के कल्याण की तमाम योजनाओं से महिलाओं को रूबरू कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार ने तमाम योजनाओं में महिलाओं को ज़िम्मेदारी और रोजगार देकर महिलाओं के प्रति लोगों की अवधारणा बदली है।

तो इस लिए शुरू किया गया चौथा चरण 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन वर्ष पूर्व शुरू किए गए मिशन शक्ति का विस्तार से जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के तहत इसे शुरू किया गया था। तीन मुद्दों को लेकर शुरू हुआ यह कार्यक्रम अब मिशन शक्ति के नाम से जाना जाता है।

इस कार्यक्रम के जरिए ही यूपी अब देश में महिला संबंधी अपराध को नियंत्रित करने तथा बड़े-बड़े अपराधियों को सजा दिलाने वाले राज्यों में अग्रणी राज्य बन गया है। मिशन शक्ति का ही परिणाम है कि भारत सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान का नाम मिशन शक्ति रखा है। यह दावा करते हुए सीएम योगी के मिशन शक्ति के चौथे चरण के उद्देश्य का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाती है, लेकिन जिनके लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्हे इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती।

इसकी वजह से वह इसका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए मिशन शक्ति की जागरूकता रैली का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के हर जनपद में स्कूल, कॉलेज में प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा उन जनपदों में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को लेकर अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBJPभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार