लाइव न्यूज़ :

मनरेगा की हकीकतः कुशीनगर में 3 लाख मजदूरों में से 289 को ही मिला 100 दिन का रोजगार

By IANS | Updated: March 9, 2018 10:53 IST

मनरेगा योजना में मजदूरों को सौ दिन गांव में काम देने की गारंटी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनरेगा योजना में मजदूरों को सौ दिन गांव में काम देने की गारंटी है।काम नहीं दे पाने पर मजदूरों को मजदूरी की रकम भत्ते के रूप में देने का नियम है।कुशीनगर में 289 मनरेगा मजदूरों को ही सौ दिन का रोजगार मिल पाया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मनरेगा योजना में 3.10 लाख मजदूर पंजीकृत हैं, इनमें से 2.10 लाख मजदूर सक्रिय हैं। मगर अभी तक इनमें से 289 मजदूरों को ही सौ दिन रोजगार मिल पाया है, जबकि मनरेगा योजना में मजदूरों को सौ दिन रोजगार देने की गारंटी है। 

मनरेगा योजना में मजदूरों को सौ दिन गांव में काम देने की गारंटी है। काम नहीं दे पाने पर मजदूरों को मजदूरी की रकम भत्ते के रूप में देने का नियम है। लेकिन इस वित्तीय वर्ष में अब तक महज 289 मनरेगा मजदूरों को ही सौ दिन का रोजगार मिल पाया है। अगर सक्रिय मजदूरों की बात करें तो 2.10 लाख मजदूरों में से 96 हजार मजदूरों को रोजगार मिला है। इसमें दस दिन से लेकर सौ दिनों तक रोजगार पाने वाले मजदूर शामिल हैं।

मनरेगा के तहत एक से 15 दिन के बीच रोजगार पाने वाले 25,286 मजदूर, 15 से 30 दिन के बीच 28 हजार, 31 से 40 दिन के बीच 10,868 मजदूर , 41 से 50 के बीच 11,214 मजदूर, 51 से 60 दिन के बीच 7,050 मजदूर, 61 से 70 दिन के बीच 5,310 मजदूर, 71 से 80 दिन के बीच 2,541, 81 से 99 दिन के बीच 5,391 और सौ दिन रोजगार पाने वालों की संख्या 289 मजदूर है।

इस संबंध में उपश्रमायुक्त पी.पी. त्रिपाठी ने आईपीएन को बताया कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत काम मांगने वाले मजदूरों को गांवों में काम दिया जा रहा है। पूरी कोशिश है कि वित्तीय साल में बचे दिनों में सक्रिय मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराया जाए। मनरेगा मजदूर अपने अपने गांव में रोजगार सेवक, सचिव व ग्राम प्रधान से काम की मांग करें। काम नहीं मिलने पर बीडीओ व मनरेगा सेल में शिकायत करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमनरेगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज