लाइव न्यूज़ :

"शहर क्या शायर क्या....उम्मीद है कि फ़िराक़ गोरखपुरी की ऐसी तौहीन नहीं होगी", यूपीएचईएससी की वेबसाइट पर शायरों के नाम के विवाद पर ओवैसी का तंज

By आजाद खान | Updated: December 29, 2021 09:12 IST

आयोग के वेबसाइट पर मशहूर सायर और कविओं के नाम के साथ छेड़छाड़ सोच-समझकर किया गया या तकनीकी कारणों से हुआ, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएचईएससी की वेबसाइट पर मशहूर सायर और कविओं के नाम बदल जाने का नया विवाद शुरू हुआ है।इस पर शायर, कवि और नेताओं ने भी अपनी नाराजगी जताई है। आयोग की अगर माने तो यूपीएचईएससी की वेबसाइट को हैक कर यह छेड़छाड़ किया गया है।

भारत:उत्तर प्रदेश में अब मशहूर सायर और कवियों के नाम भी बदले जा रहे हैं जिसे लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की वेबसाइट पर महशूर शायर अकबर इलाहाबादी के अलावा और शायर और कविओं के नाम से छेड़छाड़ किया गया है। वेबसाइट के ‘एबाउट इलाहाबाद’ वाले कॉलम में शायर का नाम अकबर इलाहाबादी की जगह अकबर प्रयागराज दिख रहा है। इसे लेकल खूब बवाल भी हो रहा है और इसका विरोध करने वाले में शायर, कवि, नेता जैसे असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं।

और किन किन शायर-कवियों के नाम गए बदले

यूपीएचईएससी की वेबसाइट पर अकबर इलाहाबादी के अलावा और भी शायर और कवि हैं जिनका नाम बदला गया है। वेबसाइट पर मशहूर शायर और कविओं के नाम के टाइटल से अलाहाबाद  बदलकर तेज प्रयागराज और राशिद प्रयागराज कर दिया गया है। इस पर कवि श्लेष गौतम और षैलेन्द्र माथुर समेत कांग्रेस लीडर इरशाद उल्लाह और एआईएमआईएम चीफ असद्दुदीन ओवैसी ने कड़ा ऐतराज जताया है। ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, ”शहर क्या शायर क्या?! उत्तर प्रदेश में बाबा सबके नाम बदल रहे हैं। अकबर इलाहाबादी का नाम बदल कर प्रयागराजी कर दिया गया है। उम्मीद है के फ़िराक़ गोरखपुरी की ऐसी तौहीन नहीं होगी! ये अजीब सितम है अजीब जफ़ा कि यहां न रहे तो कहीं न रहे!”

विवाद के बाद आयोग ने दी सफाई

मशहूर सायरों और कवियों के नाम बदलने के इस विवाद पर आयोग ने अपनी सफाई दी है। इस पर आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने कहा कि मंगलवार को यूपीएचईएससी की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था और यह छेड़छेड़ की गई है। उन्होंने इस मामले में एक शिकायत भी की है। पीटीआई के मुताबिक, बाद में वेबसाइट को ठीक कर लिया गया और उस पर काम जारी है। 

टॅग्स :भारतउत्तर प्रदेशएआईएमआईएमयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप