लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: रोजादारों की वजह से बची नवजात की जान, इंसानियत की मिसाल हुई पेश

By भारती द्विवेदी | Updated: May 30, 2018 11:08 IST

खबर के अनुसार सुबह जब रोजादार मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे तो पास के पार्क से बच्चे की रोने की आवाज आई।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: नवाबों के शहर लखनऊ से इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुई एक खबर आई है। वहां के कश्मीरी मोहल्ले स्थित सरगा मस्जिद पार्क के पास एक नवजात की जान रोजादारों की वजह से बच गई है। नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार मंगलवार की सुबह जब रोजादार मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे तो पास के पार्क से बच्चे की रोने की आवाज आई। जिसके बाद रोजादार पार्क पहुंचे। किसी ने अपने नवजात बच्चे को पॉलीथिन में डाल पार्क की रेलिंग से लटका दिया था। 

नन्ही बच्ची को बचाने के लिए मुस्लिम युवक ने तोड़ा रोजा, बोला- जान की हिफाजत ज्‍यादा जरूरी

रोजादारों ने पॉलीथिन से नवजात बच्चे को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचे जांच-पड़ताल करने लगी। बाद में बच्चे को पास में ही रहने वाले टेंट व्यवसायी शीलू और उनकी बहन को सौंपा दिया गया। फूलबानो की अपनी कोई औलाद नहीं है और उन्होंने आगे बढ़कर बच्चे को अपनाने की इच्छा जताई है। फिलहाल बच्चे को बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां वो डॉक्टर की देखरेख में है। पुलिस से मामले की जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड केयर वालों ने मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने फूलबानो से बच्चे को अपनी कस्टडी में लिया है। 

चाइल्ड लाइन के मेंबर अजीत ने के अनुसार, नवजात अस्पताल के बाद अभी चाइल्ड लाइन के पास ही रहेगा। सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी के नियम के मुताबिक नवजात को 60 दिन तक सीडब्ल्यूसी की देखरेख में रखा जाएगा। फिर विज्ञापन और अन्य माध्यमों से नवजात के माता-पिता से को ढूंढने की कोशिश की जाएगी। अगर वो नहीं मिलते हैं, फिर अडॉप्शन की प्रक्रिया निभाई जाएगी। 

अभी हाल ही में बिहार के दरभंगा में एक मुस्लिम युवक ने एक मासूम की जान बचाने के लिए अपना रोजा तोड़ दिया है। मुस्लिम युवक ने अपना रोजा तोड़ बच्ची को खून देकर उसकी जान बचाई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला