लाइव न्यूज़ :

12 बजे के कार्यक्रम में 8 बजे पहुंची योगी सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल, 8 घंटे तक भूखे बैठे रहे बच्चे

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 5, 2018 12:11 IST

योगी सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल पर बच्चों को 8 घंटे इंतजार करवाने का आरोप है, जिसके चलते बच्चों को 8 घंटे तक जबरदस्ती भूखे बैठे रहना पड़ा।

Open in App

बहराइच: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री इन दिनों दलितों के यहा खाना खाने और अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। दलितों के घर मच्छर काटे जाने वाले बयान के बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल एक अन्य विवाद को लेकर चर्चा का केंद्र बन गई है। इस बार योगी सरकार की मंत्री अनुपमा जायसवाल पर कथित तौर पर बच्चों को 8 घंटे इंतजार करवाने का आरोप है, जिसके चलते बच्चों को 8 घंटे तक जबरदस्ती भूखे बैठे रहना पड़ा।

यह घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच की है। जहां मंत्री महोदय जायसवाल को एक प्रोग्राम में जाना था लेकिन मंत्री जायसवाल एक नहीं दो नहीं बल्की पूरे आठ घंटे की देरी से इस कार्यक्रम में पहुंची। इस कार्यक्रम में कई मासूम बच्चें मंत्री अनुपमा जायसवाल का इंतजार करते रहे। हद तो तब हो गई जब इन बच्चों को भूख लगी लेकिन उन्हें मंत्री जायसवाल के पहुंचने के बाद कथित तौर पर खाना नसीब हुआ। 

वहीं इस पूरे मामले में गैरजिम्मेदाराना बयान देकर मंत्री अनुपमा जायसवाल ने हद कर दी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि बच्चों ने 8 घंटे इंतजार क्यूं किया। इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है इसके लिए शिक्षक जिम्मेदार है।  

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा द्वारा दलित के घर खाना खाने के बाद उठे विवाद बाद मंत्री अनुपमा जायसवाल एक सवाल पूछा गया था जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मच्छर काटने के बावजूद बीजेपी नेता दलितों के घर खाना खाते हैं। मंत्री अनुपमा के इस बयान के बाद काफी विवाद भी हुआ था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशchildयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज