लाइव न्यूज़ :

मऊ: घाघरा नदी में नहाते हुए एक शख्स को मिला 53 किलो का चमकता हुआ.... चमत्कार मान रहे है इसे लोग, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: July 17, 2022 14:21 IST

इस पर बोलते हुए मऊ के एसपी अविनाश पांडे ने कहा है कि इस बारे में विशेष एजेंसियों को जानकारी दे दी गई है। उनके जांच के बाद ही इस पर कुछ फैसला लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमऊ के घाघरा नदी में एक शख्स को चमकता हुआ चीज मिला है।बताया जा रहा है कि उसका वजन करीब 53 किलो है। लोगों ने उस चीज को पुलिस के हवाले कर दिया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घाघरा नदी में एक चांदी का शिवलिंग मिलने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शिवलिंग चांदी का है और इसका वजन कम से कम 53 किलो का है। बताया जा रहा है कि इस शख्स को नदी में नहाते समय यह शिवलिंग मिला है। स्थानीय लोग इसे किसी चमत्कार से जोड़ कर भी देख रहे है। 

नदी में शिवलिंग होने की खबर मिलने के बाद पुलिस को जाकारी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उस शिवलिंग को बाहर निकलवाया और थाने ले गई। शिवलिंग मिलने की खबर सुनते ही लोग वहां जमा हो गए और उसकी पूजा करनी चाही। फिलहाल उसे थाने में ही रखा गया है और जांच की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

खबर के मुताबिक, राममिलन निषाद नामक एक शख्स घाघरा नदी में नहा रहा था। वह पूजा के सामान को धोने के लिए नदी से मिट्टी निकाल रहा था, इस दौरान उसे पानी में कोई चमकता हुआ चीज दिखाई दिया। राममिलन ने पास में मछली पकड़ रहे रामचंद्र निषाद को बुलाया और दोनों मिलकर उस चमकते हुए चीज को निकालने लगे। 

उस चमकते हुए चीज को निकालने के बाद पता चला कि वह शिवलिंग है जिस के बाद उसे बाहर निकाल कर एक मन्दिर के पास रखा गया था। इसके बाद उसकी पूजा की गई और फिर उसे पुलिस के जिम्मे किया गया। 

मामले में क्या बोले एसपी

इस पर बोलते हुए मऊ के एसपी अविनाश पांडे ने बताया, 'कुछ लोगों ने घाघरा नदी में एक चमकती हुई वस्तु देखी। वस्तु को बाहर निकालने पर पता चला कि यह एक शिवलिंग है, इसे थाने के मलखाने में सम्मानपूर्वक रखा गया है। विशेष एजेंसियों से इसकी जांच कराई जाएगी।'

मामले में पुलिस ने यह भी कहा कि इस शिवलिंग की जानकारी जांच एंजेसियों को दी गई है और उनके द्वारा जांच के बाद ही इसे लोगों को सौंपा जाएगा।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमऊTempleपूजा पाठPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया