लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकराई मैजिक, नौ की मौके पर ही मौत

By भाषा | Updated: April 28, 2018 10:43 IST

पुलिस के अनुसार वैन में 16 लोग सवार थे । घायलों को शाहजहांपुर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पसगावां थानाक्षेत्र में आज तड़के एक टाटा मैजिक वैन सड़क किनारे खडे़ ट्रक से जा टकरायी। इस हादसे में वैन में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि यह घटना पसगांवा थानाक्षेत्र के तहत आने वाले उछौलिया में एक ढाबे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर घटी। उन्होंने बताया कि हादसे में वैन चालक अनूप अवस्थी (25) और हेल्पर किशन (23) सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी । पुलिस के अनुसार वैन में 16 लोग सवार थे । घायलों को शाहजहांपुर ले जाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन चालक बहुत तेज वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो देने की वजह से वैन की सड़क किनारे खडे़ ट्रक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल