लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: यूपी में बारिश, आंधी-पानी और बिजली गिरने से 43 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान

By भाषा | Updated: June 1, 2020 16:38 IST

मौसम विभाग ने कई जिलों में फिर से आंधी और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देजारी अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 43 लोगों की मौत हुई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊःउत्तर प्रदेश में आये आंधी-पानी में अब तक 43 लोगों की मौत होने की खबर है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए सहायता का ऐलान किया है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा आज जारी अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 43 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक आठ लोगों की मौत उन्नाव में हुई, जबकि कन्नौज में पांच लोगों ने जान गंवाई। राजधानी लखनऊ में घर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। उधर मौसम विभाग ने कई जिलों में फिर से आंधी और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

मानसून ने केरल में दी दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इसी के साथ बरसात का चार महीने लंबा मौसम शुरू हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत में "सामान्य से ज्यादा" बारिश हो सकती है जबकि मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में "सामान्य" बरसात का अनुमान है।

बहरहाल, पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, '' दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।'' जून से सितंबर तक चलने वाले इस मानसून की वजह से देश में 75 फीसदी बारिश होती है।

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई को मानसून आने की घोषणा की थी लेकिन आईएमडी ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह की घोषणा के लिए अभी स्थितियां बनी नहीं हैं।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज