लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः युवाओं पर फोकस, बसपा प्रमुख मायावती 50 प्रतिशत भागीदारी देंगी, लोकसभा चुनाव पर नजर 

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 14, 2023 18:09 IST

उत्तर प्रदेशः बसपा अध्यक्ष मायावती का 15 जनवरी को 67वां जन्मदिन है. जन्मदिन के पहले मायावती ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने का दांव चला है.

Open in App
ठळक मुद्देआगामी लोकसभा चुनावों में बसपा के एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी.आकाश पार्टी के 12.8 फीसदी पर पहुंच गए वोटबैंक को बढ़ाने में सफल होंगे.वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-राष्ट्रीय लोकदल के साझा गठबंधन के साथ लड़ने पर उसे 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

लखनऊः दलित मुस्लिम और ब्राह्मण गठजोड़ के समीकरण को बनाकर यूपी की सत्ता हासिल करने वाली मायावती अब पार्टी में युवाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देंगी. मायावती का मानना है कि अपने इस प्रयोग के जरिए आगामी लोकसभा चुनावों में बसपा के एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगी.

 

जिसके चलते मायावती यूपी में दलित, मुस्लिम और अति पिछड़ी जातियों के वोट पाने पाने के लिए लोकसभा चुनाव के पहले नये सिरे से रणनीति तैयार कर रही है. जिसमें युवाओं पर फोकस होगा और पार्टी में युवाओं की भागीदारी 50 फीसदी से ज्यादा की जाएगी. बसपा अध्यक्ष मायावती का 15 जनवरी को 67वां जन्मदिन है. जन्मदिन के पहले मायावती ने युवाओं को पार्टी से जोड़ने का दांव चला है.

बताया जाता है कि मायावती को राज्य में भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद जैसे नेताओं के मजबूत होकर उभरने की चिंता है. जिसके चलते उन्होने अपने भतीजे आकाश जो पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर को युवाओं को जोड़ने की ज़िम्मेदारी सौंपी है. मायवाती को उम्मीद है कि आकाश पार्टी के 12.8 फीसदी पर पहुंच गए वोटबैंक को बढ़ाने में सफल होंगे.

बसपा को बीते विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक विधानसभा सीट मिली थी. जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-राष्ट्रीय लोकदल के साझा गठबंधन के साथ लड़ने पर उसे 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, लेकिन विधानसभा आमचुनाव में पार्टी को निराश होना पड़ा है. अब पार्टी के वजूद को फिर से मजबूत आधार देने के लिए मायावती ने युवाओं पर ध्यान केन्द्रित किया है.

ताकि पार्टी को नए सिरे से खड़ा करते हुए उसे भाजपा का मुक़ाबला करने योग्य बनाया जा सके. इसी सोच के तहत मायावती ने विधानसभा क्षेत्र स्तर तक के पदाधिकारियों के कामकाज की साप्ताहिक रिपोर्ट मायावती ने मांगी है. ताकि पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए ठोस पहल की जा सके. मायावती ने बूथ स्तर तक की सभी समितियों की सुरक्षा के निर्देश पिछले महीने दिए थे.

उन्होंने साफ कहा था कि जो निष्क्रिय हैं, उनको बाहर कर सक्रिय युवाओं को जगह दी जाए. संगठन के इस काम की समीक्षा सभी जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी कर रहे हैं. इस कवायद का मकसद है कि 2024 से पहले हर गांव में बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार करना है. और युवाओं को पार्टी से जोड़ना है..

टॅग्स :मायावतीसमाजवादी पार्टीबीएसपीउत्तर प्रदेशBJPलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल