लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने रच दिया इतिहास, शाह बोले-पिछले 35 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक भी दल को लगातार दो बार बहुमत नहीं मिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2022 18:42 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे 2017 में प्रशासन का कोई अनुभव नहीं था, प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में मुझे सुशासन को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि ये हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।किसी मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला है। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर समय राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहा।

लखनऊः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने कर दिया। पिछले 35 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक भी राजनीतिक दल को लगातार दो बार बहुमत नहीं मिला है। 2014 में, बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को भारत के पीएम के रूप में घोषित किया और उनके नेतृत्व में हमने पहली बार 2017 में यूपी में अपनी सरकार बनाने का सपना देखा।

अमित शाह ने कहा कि ये हम सभी के लिए गौरव का क्षण है, जब किसी मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला है। जब से आम चुनाव शुरू हुए हैं, उस वक्त से उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश में ज्यादातर समय राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहा। इसका नतीजा उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिवादी और परिवारवादी पार्टियों का उदय हो गया।

समाजवादी पार्टी की सरकार में राजनीति का अपराधीकरण था। उत्तर प्रदेश की जनता इससे मुक्ति चाहती थी। 2017 का समय आया और यहां की जनता को उससे मुक्ति मिली है। सपा सरकार में उद्योगपतियों का सम्मेलन दिल्ली में होता था। क्योंकि कोई भी उद्योगपति लखनऊ आने के लिए तैयार नहीं होता था।

शाह ने कहा कि सपा सरकार में माफिया और गुंडे पुलिस के मालिक बन बैठे थे। गरीब की एफआईआर लिखवाने की हिम्मत नहीं होती थी। 2017 के बाद जब सत्ता में बदलाव हुआ, तो आप देख सकते हैं गुंडे और माफियाओं की क्या हालत है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से हम प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सुशासन को और कैसे सुदृढ़ करना है। इस पर हम सभी को कार्य करना है।हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के आम जन तक गरीब कल्याण की योजनाएं पहुंचाई हैं।

सपा-बसपा की सरकार में गरीबों के विकास के लिए कोई योजना नहीं थी। 2017 से पहले सुशासन की कोई बात नहीं करता था। वक्त तो कोई सोचता भी नहीं था, आज ये सब संभव हो पाया है। उत्तर प्रदेश के लोगों की यह धारणा थी 'मोदी है तो मुमकिन है'। हमें राज्य की बेहतरी के लिए फिर से मिलकर काम करना होगा। यूपी देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, आने वाले सालों में मुझे बहुत काम करना है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPअमित शाहयोगी आदित्यनाथबीएसपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट