लाइव न्यूज़ :

जांच एजेंसी उप्र एसआईटी का नाम बदल SSIT किया गया, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 19:14 IST

Uttar Pradesh: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष एवं राज्य की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली तत्‍कालीन राज्य सरकार ने जून 2007 में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी।मुख्यालय लखनऊ में है और इसका कार्यक्षेत्र पूरा उत्तर प्रदेश है।एसआईटी का मुखिया पुलिस महानिदेशक (डीजी) स्तर के अधिकारी को बनाया जाता है।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस के विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का नाम बदलकर राज्‍य विशेष अनुसंधान दल, उत्तर प्रदेश करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि भविष्य में विशेष अनुसंधान दल के स्थान पर राज्य विशेष अनुसंधान दल, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नाम से पत्राचार किया जायेगा। गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष एवं राज्य की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली तत्‍कालीन राज्य सरकार ने जून 2007 में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया था।

इस जांच एजेंसी का गठन प्रभावशाली व्यक्तियों और लोक सेवकों से संबंधित मामलों की प्रभावी जांच करने के इरादे से किया गया था। एसआईटी द्वारा जांच के परिणाम स्‍वरूप विभागीय कार्यवाही के लिए सिफारिश की जाती है। इसका मुख्यालय लखनऊ में है और इसका कार्यक्षेत्र पूरा उत्तर प्रदेश है।

एसआईटी का मुखिया पुलिस महानिदेशक (डीजी) स्तर के अधिकारी को बनाया जाता है। इस संगठन में डीजी के अलावा एक पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और दो पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक और उपाधीक्षक भी तैनात हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमायावतीलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो