लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के क्वारांटाइन सेंटर में आधी रात को घुस आया तीन फीट लंबा सांप, लोगों में दहशत

By प्रिया कुमारी | Updated: May 22, 2020 12:18 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपूर जिले में क्वारांटाइन सेंटर में बीते दिनों एक सांप घुस आया, जिसके बाद रह रहे प्रवासी दहशत में आ गए। गोरखपुर के सहजनवां ब्लॉक के हरपुर बुदहट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुलटही में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजवां क्षेत्र के क्वारांटाइन सेंटर में घुसा सांपलोगों में दहशत, कराई गई क्वारंटाइन सेंटर की साफ-सफाई

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजवां क्षेत्र के क्वारांटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए उस समय मुश्किल खड़ी हो गई जब एक सांप इसमें घुस आया। सांप को देखते ही लोग चिल्लाने लगे हालांकि सांप ने काटा नहीं लेकिन लोग काफी दहशत में है। गोरखपुर के सहजनवां ब्लॉक के हरपुर बुदहट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुलटही में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। 

इस सेंटर में लुधियाना से आए 17 प्रवासियों के रखा गया है। वहां रह रहे लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब चार बजे नींद खुली तो बिस्‍तर पर बैठा हुआ सांप दिखा। इसे देख वे चिल्‍लाने लगे। आवाज सुनकर अन्‍य लोग भी जाग गए। बिस्‍तर पर तीन फीट का सांप बैठा था। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो सांप खिड़की से भागकर स्‍कूल के पीछे झाड़ियों में छिप गया।

सांप घुसने की खबर सुनते ही प्रधान  रामसागर यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने क्वारंटाइन सेंटर की साफ-सफाई कराई। प्रवासियों ने शिकायत की थी कि वे लोग कई दिनों से क्वारंटाइन सेंटर साफ-सफाई की मांग कर रहे थे लेकिन किसी ने नहीं सुनी, इस बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण और बुनियादी सुविधाएं दिए जाने की भी मांग की

ये कोई पहली ऐसी घटना नहीं है इससे पहले भी खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडीला गांव बड़ी संख्या में सांपों को देखकर गांव वाले सकते में आ गए थे। हालांकि सांपो को देखकर लोगों ने मारा डाला था। बताया जा रहा है कि गांव के राजमंगल का एक पुराना मकान खेत में है, जो बंद रहता है। सांप वहीं से निकलकर बाहर आने लगे। वहां पर चूहे का बिल मिला, जिसमें उन बच्‍चों की खेलने वाली गोली चली गई। गोली निकालने के लिए बच्‍चों ने उस बिल में पानी डाल दिया, जिसके बाद एक-एक कर छोटे-बड़े सांप निकलने लगे और गांववालों की घर की ओर तेजी से बढ़ने लगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण