लाइव न्यूज़ :

Hathras Stampede Incident: बाबा के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, हाथरस कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री

By धीरज मिश्रा | Updated: July 3, 2024 18:41 IST

Hathras Stampede Incident: हाथरस में बीते दिनों आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, बाबा के खिलाफ भी दर्ज हो एफआईआर आयोग ने प्रशासन से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

Hathras Stampede Incident: हाथरस में बीते दिनों आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में विपक्ष योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ भरोसा दिला रहे हैं कि घटना के पीछे दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

अब हाथरस कांड में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री भी हो गई है। बुधवार को आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा हाथरस पहुंची। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने सुना है कि सारी अनियमितताएं 'सेवक' की वजह से हुई हैं। मैंने पुलिस से बात की और उन्होंने भी कहा कि उन्होंने उसके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है। रेखा शर्मा ने आगे कहा कि वह गुरु जो भी हो, उसके खिलाफ़ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उसने फ़ोटो नहीं खींची ताकि वह सामने न आ सके और कोई सबूत न आ सके। वह लोगों से उनके फ़ोन जमा करवाता था। तो, निश्चित रूप से कुछ गड़बड़ है। पुलिस जांच करेगी और पता लगाएगी कि क्या यह पहले से ही सोची-समझी योजना थी।

उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि ज़्यादातर मृतक महिलाएं थीं। इन महिलाओं को गुमराह करना आसान था क्योंकि वे अशिक्षित थीं। हमें महिलाओं को ऐसे गुरुओं के बारे में जागरूक करने की ज़रूरत है। हम आने वाले समय में महिलाओं को ऐसे तथाकथित बाबाओं से सावधान रहने की सलाह देंगे। हमने प्रशासन से की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी बुधवार को हाथरस पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे हैं घायलों से मुलाकात की। इसके बाद सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और इसके लिए एसआईटी गठित की गई है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहाथरस केसRekha Sharmaयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज