लाइव न्यूज़ :

यूपी में कल रात 10 बजे से फिर लॉकडाउन, जानें किन सेवाओं की होगी छूट और कहां रहेगी पाबंदी

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2020 21:53 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है और राज्य में अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक कुछ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। यूपी में इस दौरान सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

लखनऊ: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक कुछ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक प्रतिबंध लागू किया गया। यूपी में इस दौरान सभी ऑफिस, दुकान, बाजार, मंडी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

हालांकि, इस दौरान रेलवे और फ्लाईट का संचालन जारी रहेगा। इस दौरान पूरे यूपी में सफाई एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के औद्योगिक कारखाने भी खुले रहेंगे, लेकिन शहरी इलाकों में जरूरी उद्योगों को छोड़कर सभी बंद रहेंगे। इन प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू कराया जाएगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 31 हजार पार कर चुका है और राज्य में अब तक 845 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में फिलहाल 9 हजार 900 से ज्यादा एक्टिव मामले हैं वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।नोएडा, गाजियाबाद की जेलों में तीन कैदी कोरोना से संक्रमित

उधर, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद की जेलों में तीन कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीन कैदियों में से दो गाजियाबाद की डासना जेल के हैं। एक कैदी गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर जेल का है। डासना और लुक्सर दोनों जेलों के अधीक्षक विपिन मिश्रा ने कहा, "बुधवार को हमें गौतमबुद्ध नगर के 148 कैदियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मिली और वे सभी नकारात्मक थे। गाजियाबाद से 76 नमूने लिए गए थे और उनमें से एक में संक्रमण की पुष्टि हुयी।’’

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आस-पास के जिलों की जेलों से कोरोना वायरस के दो और उदाहरण सामने आए थे लेकिन वे अब ठीक हो गए हैं और जेलों में लौट आए हैं। मिश्रा ने कहा कि नियमित रूप से स्क्रीनिंग की रही है और खांसी या बुखार जैसे लक्षणों वाले किसी भी कैदी को अलग रखा जाता है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं